Guna MLA Pannalal: कुत्तों की तरह हांफने लगते हैं खिलाड़ी…” पन्नालाल शाक्य ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर मंच से दे दिया ऐसा बयान, कोच को लेकर कह दी बड़ी बात
गुना में आयोजित 38वीं अखिल भारतीय लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने खिलाड़ियों की फिटनेस, खानपान और खेल व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी …

Guna MLA Pannalal
- गुना हॉकी टूर्नामेंट में विधायक पन्नालाल शाक्य का तीखा बयान सामने आया।
- खिलाड़ियों को बर्गर-पिज़्ज़ा छोड़कर पानी में भिगोए चने खाने की सलाह दी।
- कोचों और खेल व्यवस्था की खामियों पर भी खुलकर सवाल उठाए।
गुना : मध्य प्रदेश के गुना ज़िले में आयोजित 38वीं अखिल भारतीय लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बड़ा बयान सामने आया है। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, खानपान और खेल व्यवस्था में व्याप्त खामियों पर खरी-खरी सुनाते हुए सबको हैरान कर दिया।
“बर्गर-पिज़्ज़ा छोड़ो, पानी में चने भिगोकर खाओ”
विधायक ने खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए साफ कहा कि बर्गर, पिज़्ज़ा और चाऊमीन खाने से कोई खिलाड़ी नहीं बनता। यदि वास्तव में ताकत चाहिए, तो खिलाड़ियों को पानी में चने भिगोकर खाने चाहिए। उन्होंने फिटनेस पर तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि सही खानपान न होने के कारण खिलाड़ी चार-पांच दिन दौड़ लगाने के बाद कुत्तों की तरह हांफने लगते हैं। Pannalal Shakya Guna विधायक पन्नालाल शाक्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने खिलाड़ियों के स्थायी फंड पर भी सवाल उठाए और कहा कि अधिकारी तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन कर्मचारी स्थायी होते हैं, इसलिए खिलाड़ियों के पैसों पर किसी तरह की कैंची नहीं चलनी चाहिए।
“जिनसे खुद दौड़ा नहीं जाता, वे खिलाड़ियों को क्या सिखाएंगे?”
इसके बाद उन्होंने गुना के कुछ कोचों पर भी तंज कसा और कहा कि जिनसे खुद दौड़ा नहीं जाता, वे खिलाड़ियों को क्या मार्गदर्शन देंगे। Guna News Today अगर जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है, तो फास्ट फूड नहीं, फिटनेस जरूरी है, और सिस्टम में बैठे लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह बयान गुना में आयोजित 38वीं अखिल भारतीय लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दिया गया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Guna MLA Pannalal Shakya’s Blunt Advice to Players Sparks Debate at Hockey Tournament
गुना
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm