Border 2 Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा कायम, 10 दिनों में कर डाली करोड़ों की कमाई, आप भी जानें ताजा आंकड़े
Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाकर रखी है।
Border 2 Box Office Collection Day 10/Image Credit: T-Series Youtube Channel
- सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाकर रखी है।
- फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।
- फिल्म बॉर्डर 2 ने 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
Border 2 Box Office Collection Day 10: मुंबई: सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाकर रखी है। रिलीज के पहले सप्ताह में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड भी दर्शकों को अपनी तरफ खिंचा है। इस फिल्म पर लगातार पैसों की बारिश हो रही है। रिलीज के दूसरे मंडे भी फिल्म से शानदार कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म ने 10वें दिन भी शानदार (Border 2 Box Office Collection Day 10) कमाई की।
10 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने की कितनी कमाई? (Border 2 Box Office Collection)
Border 2 Box Office Collection Day 10: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 54.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म के लिए चौथा दिन भी काफी ज्यादा धमाकेदार रहा और फिल्म ने 59 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पांचवें दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपए रही। छठे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 13 करोड़ रुपए कमाए और इसके सातवें दिन का कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ फिल्म की पहले हफ्ते की यानी 7 दिनों की कुल (Border 2 Box Office Collection Day 10) कमाई भारत में 224.25 करोड़ रुपए रही।
इसके बाद फिल्म ने 8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ कमाए। वहीं नौवें दिन यानि दूसरे शनिवार को इस फिल्म ने 65.12 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद 10वें दिन यानी दूसरे संडे को फिल्म ने 26.76 फीसदी के उछाल के साथ 22.50 करोड़ कमा डाले। इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 10 दिनों की कुल कमाई 275.25 करोड हो चुकी है.
‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल (Border 2 Box Office Collection)
Border 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे वीकेंड पर भी दमदार परफॉर्म की है। वहीं मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मेकर्स ने जो फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं, उसके मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 244.47 करोड़ का कलेक्शन किया था।इसके बाद 8वें दिन (Border 2 Box Office Collection Day 10) 12.53 करोड़ कमाए और 9वें दिन का कलेक्शन 20.17 करोड़ रुपए रहा। जबकि दूसरे संडे को फिल्म ने 24.22 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद भारत में मेकर्स के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ की कुल नेट कमाई 301.89 करोड़ रुपए हो गई है।
‘बॉर्डर 2’ की स्टार कास्ट (Border 2 Star Cast)
Border 2 Box Office Collection Day 10: आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने (Border 2 Star Cast) दमदार रोल प्ले किया है। फिल्म में फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राधा सोनम बाजवा है। ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mamata Banerjee SIR Controversy: ‘जिंदा लोगों को SIR में मृत घोषित कर दिया..’, दिल्ली में ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- कल करेंगे बड़ा खुलासा
- BJP Leader Murdered Girlfriend: शादीशशुदा भाजपा नेता ने तलाकशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, करना चाहता था शादी, लेकिन इस बात को लेकर ठन गई दोनों के बीच
- Toll Plaza Viral Video: बेखौफ टोलकर्मियों की शर्मनाक हरकत, महज इस बात को लेकर महिला के खींचे बाल, परिवार से भी की अभद्रता, जो पता चला…

Facebook


