Guna MLA Pannalal: कुत्तों की तरह हांफने लगते हैं खिलाड़ी…” पन्नालाल शाक्य ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर मंच से दे दिया ऐसा बयान, कोच को लेकर कह दी बड़ी बात

गुना में आयोजित 38वीं अखिल भारतीय लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने खिलाड़ियों की फिटनेस, खानपान और खेल व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने फास्ट फूड छोड़कर सादा और पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी, जिसका वीडियो और बयान चर्चा में है।

Guna MLA Pannalal: कुत्तों की तरह हांफने लगते हैं खिलाड़ी…” पन्नालाल शाक्य ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर मंच से दे दिया ऐसा बयान, कोच को लेकर कह दी बड़ी बात

Guna MLA Pannalal / Image Source : IBC24


Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: February 2, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: February 2, 2026 9:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुना हॉकी टूर्नामेंट में विधायक पन्नालाल शाक्य का तीखा बयान सामने आया।
  • खिलाड़ियों को बर्गर-पिज़्ज़ा छोड़कर पानी में भिगोए चने खाने की सलाह दी।
  • कोचों और खेल व्यवस्था की खामियों पर भी खुलकर सवाल उठाए।

गुना : मध्य प्रदेश के गुना ज़िले में आयोजित 38वीं अखिल भारतीय लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बड़ा बयान सामने आया है। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, खानपान और खेल व्यवस्था में व्याप्त खामियों पर खरी-खरी सुनाते हुए सबको हैरान कर दिया।

“बर्गर-पिज़्ज़ा छोड़ो, पानी में चने भिगोकर खाओ”

विधायक ने खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए साफ कहा कि बर्गर, पिज़्ज़ा और चाऊमीन खाने से कोई खिलाड़ी नहीं बनता। यदि वास्तव में ताकत चाहिए, तो खिलाड़ियों को पानी में चने भिगोकर खाने चाहिए। उन्होंने फिटनेस पर तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि सही खानपान न होने के कारण खिलाड़ी चार-पांच दिन दौड़ लगाने के बाद कुत्तों की तरह हांफने लगते हैं। Pannalal Shakya Guna  विधायक पन्नालाल शाक्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने खिलाड़ियों के स्थायी फंड पर भी सवाल उठाए और कहा कि अधिकारी तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन कर्मचारी स्थायी होते हैं, इसलिए खिलाड़ियों के पैसों पर किसी तरह की कैंची नहीं चलनी चाहिए।

“जिनसे खुद दौड़ा नहीं जाता, वे खिलाड़ियों को क्या सिखाएंगे?”

इसके बाद उन्होंने गुना के कुछ कोचों पर भी तंज कसा और कहा कि जिनसे खुद दौड़ा नहीं जाता, वे खिलाड़ियों को क्या मार्गदर्शन देंगे। Guna News Today अगर जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है, तो फास्ट फूड नहीं, फिटनेस जरूरी है, और सिस्टम में बैठे लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.