Meat Ban in Navratri: नवरात्रि पर मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर रोक की मांग, विहिप ने दी प्रशासन को चेतावनी
नवरात्रि पर मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर रोक की मांग..Meat Ban in Navratri: Demand for ban on sale of meat, fish and eggs during Navratri
- गुना में चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर,
- नवरात्रि पर मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर रोक की मांग,
- विहिप ने दी प्रशासन को चेतावनी,
गुना: Meat Ban in Navratri: गुना में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान धार्मिक माहौल को पवित्र बनाए रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने प्रशासन से एक महत्वपूर्ण मांग की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने 30 मार्च से 12 अप्रैल तक जिले में सड़क किनारे खुले में मांस और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
Meat Ban in Navratri: विहिप ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि नवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हिंदू समाज के लिए शक्ति साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। इस दौरान श्रद्धालु उपवास रखते हैं, मंदिरों में भजन-कीर्तन करते हैं और पूरे वातावरण में भक्ति की धारा बहती है। विहिप का कहना है कि इस पवित्र समय में मंदिरों और श्रद्धालुओं के रास्तों के आसपास मांस और अंडे की बिक्री से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है जिससे माहौल असहज हो जाता है।
Meat Ban in Navratri: विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से मांस की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद किया जाए और खुले में मांस और अंडे की बिक्री पर रोक लगाई जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया तो विहिप और बजरंग दल सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से 30 मार्च से 12 अप्रैल तक गुना जिले में सड़क किनारे खुले में मांस और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि धार्मिक माहौल पवित्र बना रहे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Meat Ban in Navratri: Demand for ban on sale of meat
गुना
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm