Guna Road Accident: भीषण हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल
Guna Road Accident: भीषण हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

Guna Raod Accident/ Image Credit: IBC24
गुना। Guna Road Accident: गुजरात में बस हादसे के बाद अब गुना में भी बड़ा हादसा हुआ है। तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां गूगेर मेला और दर्शन के लिए दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी तभी बमोरी क्षेत्र के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलट गए। हादसे का मंजर इतना भयाभय है। वहीं इस हादसे के बाद सभी को गुना जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए चार एंबुलेंस दो प्राइवेट वाहनों की मदद ली गई। इस हादसे में दो लोगों की जान अभी तक जा चुकी है। 35 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से कुछ लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल, गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में गूगेर माता के मेला की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के बाद घटना के शिकार हुए लोगों को आर्थिक सहायता के लिए भी मांग की गई है, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत की फिलहाल प्रशासन की ओर से पुष्टि की गई है। जबकि करीब 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज गुना जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में किया जा रहा है, कुछ लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के बाद उन्हें रेफर भी किया जा सकता है। हादसा इतना गंभीर है कि, बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस हादसे की जानकारी प्रदेश के सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है।
Guna Road Accident: वहीं प्रशासन की बात करें तो प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मरीज के लिए जरूरी इलाज देने के लिए गुना कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं। खुद मौके का जायजा लेते नजर आए साथ ही गुना जिला अस्पताल में पल-पल का अपडेट लिया। बमोरी से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल का कहना है कि, घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और जरूरी सुविधाओं के लिए फोन कर दिए थे फिलहाल मरीजों को जिला अस्पताल में लाया गया है हम भी यहां पर मौजूद हैं मरीजों का इलाज यहां पर जारी है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
लेखक के बारे में
Web Title: Two people died tragically and dozens injured when a tractor trolley overturned in Guna
गुना
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm