Gwalior News: अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में मिला जहरीला सांप, नवजात बच्चों को लेकर भागी महिलाएं, मचा हड़कंप
Gwalior News: अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में मिला जहरीला सांप, नवजात बच्चों को लेकर भागी महिलाएं, मचा हड़कंप

Gwalior News/ Image Credit: IBC24
- अस्पताल के महिला डिलीवरी वार्ड में मिला सांप।
- ड्यूटी कर रही नर्स को जहरीले सांप ने काटा ।
- सांप को पकड़ने किया रेस्क्यू ।
- हंगामा होने पर पहुंचे डॉक्टर।
ग्वालियर। Gwalior News: ग्वालियर के प्रसूति ग्रह मुरार अस्पताल में जहरीला सांप निकलने पर हड़कंप मच गया। हड़कंप मचने पर प्रसूता अपने नवजात बच्चों को लेकर वार्ड से बाहर आ गई। लेकिन पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में ड्यूटी कर रही एक नर्स को सांप ने काट लिया। सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया गया। लेकिन सांप पकड़ने वालों के हाथ नहीं आया। जिससे वार्ड में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वही रूम को सुरक्षा के तौर पर बंद कर दिया गया है।
दरअसल, मुरार थाना क्षेत्र के प्रसूति ग्रह मुरार अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में देर रात 1 बजे ज्योति अहिरवार नाम की नर्स ड्यूटी पर तैनात थी। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने प्रसूता महिलाओं को दवा दी और फिर ड्यूटी रूम में जाकर लेट गई। तभी रात करीब 1.30 बजे उनके कान में किसी के काटने का एहसास हुआ। उन्होंने समझा कि किसी चूहे ने काट लिया होगा और वह दोबारा पलंग पर लेट गई। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने पलंग पर सांप को देखा तो बाहर की तरफ दौड़ी और फिर अस्पताल में हंगामा मच गया।
Gwalior News: इसके बाद प्रसूताओं को वार्ड में सांप होने का पता चला तो वह अपने नवजात बच्चों को लेकर वार्ड से बाहर आ गई। हंगामा होने पर डॉक्टर भी मौके पर आ गए। इसके बाद नर्स का उपचार कर उसे 1000 बिस्तर के अस्पताल में रेफर इलाज के लिए भेज दिया। जिसके बाद नर्स की हालत में सुधार है। वहीं सांप होने की सूचना पर सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी रूम में पहुंच गए। उन्होंने सांप को पकडने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जिस कारण अभी तक अस्पताल से सांप को नहीं पकड़ा जा सका है और अभी भी प्रसूता और उसके अटेंडर सांप को लेकर दहशत में है। इसलिए जिस कमरे में सांप को देखा गया उसे पूरी तरह से सुरक्षा के तौर पर बंद कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Web Title: A poisonous snake was found in the delivery ward of the hospital, women ran away with their newborn babies, causing a stir
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pm