Electricity theft in Gwalior: ग्वालियर में बिजली चोरी रोकने के लिए इनफॉर्मर स्कीम शुरू, शिकायत करने पर मिलेगा ये इनाम
ग्वालियर में बिजली चोरी रोकने के लिए इनफॉर्मर स्कीम शुरू…Electricity theft in Gwalior: Informer scheme started to stop electricity theft

Electricity theft in Gwalior | Image Source | IBC24
- ग्वालियर में बिजली चोरी रोकने के लिए इनफॉर्मर स्कीम शुरू,
- शिकायत करने पर इनफॉर्मर को मिलेगा इनाम,
- रोजाना 500 से अधिक बिजली चोरी की शिकायतें,
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के गृह नगर ग्वालियर में बिजली चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना 500 से अधिक बिजली चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं जिससे बिजली विभाग भी हैरान है। इस समस्या को रोकने के लिए बिजली विभाग ने एक अनोखी "इनफॉर्मर स्कीम" शुरू की है।
इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी या आसपास किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बिजली चोरी करने की शिकायत करता है, तो विभाग की विजिलेंस टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो आरोपी पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की कुल राशि का 10% शिकायतकर्ता के खाते में तुरंत भेज दिया जाएगा, और पूरी राशि जमा होने के बाद शेष 10% इनाम के रूप में दिया जाएगा।
इनफॉर्मर स्कीम की खास बातें
बिजली चोरी की शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। विजिलेंस टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। शिकायत सही पाए जाने पर जुर्माने की राशि से इनाम मिलेगा। इनाम की राशि सीधे शिकायतकर्ता के बैंक खाते में जमा होगी।
कैसे करें बिजली चोरी की शिकायत?
बिजली विभाग की इनफॉर्मर स्कीम की वेबसाइट पर जाएं। शिकायत में बिजली चोरी का स्थान, अपना नाम, पता और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें। यह जानकारी सीधे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारियों से विजिलेंस टीम को सूचना दी जाएगी, जो मौके पर जांच करेगी। शिकायतकर्ता का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिकायत करने के लिए बिजली विभाग की आधिकारिक इनफॉर्मर स्कीम वेबसाइट का उपयोग करना होगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Electricity theft in Gwalior: Informer scheme started to stop electricity theft
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am