Gwalior Honor Killing News : MP में फिर ऑनर किलिंग! पिता-चाचा ने युवती को उतारा मौत के घाट, सिर्फ इस एक फैसले से खफा था परिवार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कर्नाटक में नौकरी करने से नाराज पिता और चाचा पर युवती की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतका की मां …

Gwalior Honor Killing News
- कर्नाटक में नौकरी करने से नाराज थे पिता और चाचा
- घर के अंदर युवती की गला घोंटकर हत्या का आरोप
- मां और बहन के बयान से हुआ वारदात का खुलासा
ग्वालियर: Gwalior Honor Killing News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से ऑनर किलिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कर्नाटक में नौकरी करने से नाराज होकर पिता और चाचा ने मिलकर घर के अंदर ही युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का खुलासा खुद मृतका की मां और बहन ने पुलिस के सामने किया है।
कर्नाटक में जॉब करने से नाराज़ थे पिता
मिली जानकारी के अनुसार, युवती कर्नाटक में जॉब करती थी, जिससे उसके पिता और चाचा सख्त नाराज थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने मिलकर घर के भीतर युवती की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मां और बहन के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल आरोपी चाचा घटना के बाद से फरार है।
जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें फरार चाचा की सरगर्मी से तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।
कल भी सामने आया था ऐसा ही मामला
बता दें कल भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से ‘ऑनर किलिंग‘ का मामला सामने आया था।Bhopal Honour Killing Case यहां एक मां और मामा ने मिलकर अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस के मुताबिक, युवती के कर्नाटक में नौकरी करने से उसके पिता और चाचा नाराज थे। इसी विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Honor Killing: Father and Uncle Allegedly Strangle Woman Over Her Karnataka Job, Mother and Sister Reveal Shocking Details
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am