Gwalior News: गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, पार्किंग वालों ने आपातकालीन स्थिति को नजरअंदाज कर काटा बवाल, फिर जो हुआ…
ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल परिसर में पार्किंग स्टाफ और एक गर्भवती महिला के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

Uttar Pradesh News. Image Source- IBC24
- जिला अस्पताल मुरार में पार्किंग विवाद से हुई मारपीट
- गर्भवती महिला के परिजनों से स्टाफ ने की बदसलूकी
- गाली-गलौज से शुरू हुआ मामला हाथापाई तक पहुंचा
Gwalior News: ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल परिसर में पार्किंग स्टाफ और एक गर्भवती महिला के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए उसके परिजन जिला अस्पताल मुरार लेकर आए थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक गाली-गलौज में तब्दील हो गया और फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।
यह है पूरा मामला
Gwalior News: जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के बाहर पार्किंग को लेकर महिला के परिजनों और पार्किंग स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल के नजदीक ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पार्किंग स्टाफ ने गाड़ी अंदर ले जाने से रोका। जब परिजनों ने निवेदन किया तो स्टाफ की ओर से कथित रूप से गाली-गलौज की गई। इसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें महिला के परिजनों और स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई।
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि असली दोषियों की पहचान की जा सके।
Gwalior News: गर्भवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत स्थिर है, लेकिन तनावपूर्ण माहौल उसके लिए ठीक नहीं है। पार्किंग स्टाफ की मनमानी और बदतमीजी की शिकायत पहले भी कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कभी सख्त कदम नहीं उठाए।
अस्पताल प्रबंधन ने क्या बताया ?
वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। यदि पार्किंग स्टाफ दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पार्किंग स्टाफ और गर्भवती महिला के परिजनों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: Relatives reached hospital with pregnant woman
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm