Gwalior News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग जाता था बदमाश, अब सीरियल ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, पंप में ऐसे लगाते थे चूना
Gwalior News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग जाता था बदमाश, अब सीरियल ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, पंप में ऐसे लगाते थे चूना

Gwalior News
- पेट्रोल पंपों पर ठगी करने वाला गिरफ्तार,
- 15 से ज्यादा वारदातों का किया खुलासा,
- QR कोड का बहाना बनाकर देता था चूना,
ग्वालियर: Gwalior News: ग्वालियर में कार में पेट्रोल भरवा कर पैसे दिए बिना भागने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की कुंडली खंगालने पर पता चला कि वह ऐसी हरकत बदमाश कई जगहों पर कर चुका है। पुलिस के सामने बदमाश ने 15 से ज्यादा वारदातों का खुलासा किया है लेकिन शिकायतें गिनी चुनी दर्ज हुई हैं। वही इस हरकत में उसका साथी भी शामिल था जो खरगोन की जेल में बंद है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
Read More: इस बात से नाखुश पत्नी चली गई मायके, तो पति ने काट डाला अपना लिंग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Gwalior News: दरअसल शहर के आदर्श नगर निवासी सोनपाल सिंह गुर्जर कार में फुल टैंक पेट्रोल भरवाकर पैसे दिए बिना भागने की वारदातें करता था। उसे कई दिन की निगरानी के बाद अब जाकर पुलिस ने कार सहित धर दबोचा है। आरोपी सोनपाल 12वीं तक पढ़ा है। दूध के धंधे से रामकुमार ने कार खरीदी है। सोनपाल पिता रामकुमार गुर्जर की कार लेकर पेट्रोल पंप वालों को चूना लगाता था। सोनपाल ने तीन बार झांसी रोड और दो बार कंपू के अलग अलग पेट्रोल पंप से कार में फुल टैंक पेट्रोल भरवाया उसका भुगतान करने की बारी आई तो कार दौड़ाकर भाग गया था। इन वारदातों में उसकी तलाश थी। उसे घेराबंदी के बाद दबोच लिया।
Read More : "श्रीदेवी के गालों जैसी सड़कें', BJP विधायक के विवादित बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने बताया महिला विरोधी बयान
Gwalior News: सोनपाल गुर्जर ने खुलासा किया की इस वारदात में उसके साथ भगत सिंह नगर निवासी समर्थ सिंह गुर्जर साथ रहता था। दोनों पेट्रोल पंप पर कार लेकर जाते थे। पूरा टैंक छकाछक पेट्रोल भरवाते थे। पैसे देने के वक्त पंप कर्मियों से बोलते थे ऑनलाइन पेमेंट करेंगे उसके लिए क्यूआर कोड लाने को बोलते थे। पंप कर्मी का ध्यान क्यूआर कोड की तरफ जाता उतनी देर में कार दौड़ाकर निकल जाते थे। सोनपाल ने श्रीनारायण फिलिंग स्टेशन कंपू पर 2600 रुपए, सांखला फिलिंग स्टेशन शिवपुरी लिंक रोड पर 2600 रुपए, शिवा फिलिंग स्टेशन झांसी रोड 2600 रुपए, राहुल ऑटो मोबाइल झांसी रोड 2600 रुपए और साईं यूल स्टेशन चेतकपुरी पर 2600 रुपए की ठगी की है।
इन वारदातों की शिकायतें भी हैं। इनके अलावा सोनपाल ने थाटीपुर पर पेट्रोल पंप, बीएसएफ कॉलोनी डीडीनगर, सिरोल तिराहा डबरा हाइवे के पेट्रोल पंप, अलकापुरी, लक्ष्मणगढ़ पुल और शनिचरा तिराहे के बीच पेट्रोल पंप पर इसी तरह 15 बार धोखा देने का खुलासा किया है। सोनपाल ने बताया दोस्त समर्थ गुर्जर खरगोन में सिकलीगर के पास पिस्टल खरीदने गया था। उसे वहां पुलिस ने पिस्टल सहित दबोच लिया है। समर्थ इन दिनों वहां जेल में है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में आरोपी सोनपाल सिंह गुर्जर है, जो आदर्श नगर का निवासी है। पुलिस ने कई दिनों की निगरानी के बाद उसे कार सहित पकड़ा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: The person who ran away after filling the tank with petrol was arrested
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm