BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jyotiraditya Scindia Latest News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की शीशमहल को ‘करप्शन का म्यूजियम’ बनाने की मांग.. दिल्ली चुनाव पर दी दिलचस्प प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “ग्वालियर के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह एमआरआई मशीन 13 करोड़ की है। अब मुरार का अस्पताल आधुनिक रूप ले चुका है। …

Jyotiraditya Scindia Latest News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की शीशमहल को ‘करप्शन का म्यूजियम’ बनाने की मांग.. दिल्ली चुनाव पर दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
satya prakash
Published: 21 Feb 2025 | 7:45 pmModified: 21 Feb 2025 | 7:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली में पहली बार भाजपा की महिला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता ने संभाली कमान
  2. दिल्ली चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, आम आदमी पार्टी का सियासी सफाया
  3. सिंधिया का तंज – ‘केजरीवाल का शीशमहल बने भ्रष्टाचार का संग्रहालय’

Jyotiraditya Scindia Reaction on Delhi Assembly Election: ग्वालियर: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद परिणाम आ चुके हैं और अब नए मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। राज्य सरकार ने विधिवत रूप से अपना कामकाज शुरू कर दिया है। शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी गई है। फिलहाल, उनके मंत्रिमंडल में छह मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। वह 15 भाजपा-शासित राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले इस पद पर आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना, कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज रह चुकी हैं।

Read More: Chhattisgarh Agristack Registration: छत्तीसगढ़ में किसानों को एक क्लिक में सभी योजनाओं का फायदा.. Agristack के तहत 2.64 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा

Jyotiraditya Scindia Latest News

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 48 सीटों पर विजय हासिल की थी। आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस राज्य में खाता खोलने में भी नाकाम रही। इस तरह, दिल्ली देश का 15वां राज्य बन गया जहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके अलावा, देश के छह अन्य राज्यों में भाजपा गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

Jyotiraditya Scindia Reaction on Delhi Assembly Election: दिल्ली चुनाव, नतीजों और आम आदमी पार्टी की हार पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास 'शीशमहल' भ्रष्टाचार का संग्रहालय बना दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने आम आदमी पार्टी का सफाया कर दिया है। भाजपा ने वहां झाड़ू लगा दी और एक सामान्य कार्यकर्ता को नारी सशक्तिकरण के रूप में मुख्यमंत्री बना दिया है।"

सिंधिया ने ग्वालियर में बनने वाले पार्टी के नए कार्यालय पर भी प्रतिक्रया दी। उन्होंने कहा कि, उनकी कोशिश है कि ग्वालियर में भाजपा का बेहतरीन कार्यालय बने। इसके लिए जमीन का आवंटन हो चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यालय आधुनिक बनाया जाना जरूरी है, लेकिन इससे भी जरूरी है कि सभी कार्यकर्ता साफ दिल के साथ काम करें। बीजेपी की 'बी टीम' कहे जाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंधिया ने कहा, "भाजपा की कोई बी टीम नहीं है। भाजपा की सिर्फ एक ही टीम है, और वह टीम है भारत की 140 करोड़ जनता।"

Read Also: Delhi Protem Speaker: अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली के 'प्रोटेम स्पीकर', नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ 

अस्पातल को मिला 13 करोड़ का मशीन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "ग्वालियर के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह एमआरआई मशीन 13 करोड़ की है। अब मुरार का अस्पताल आधुनिक रूप ले चुका है। मैं प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और खासकर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं और हमारे सभी कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने संघर्ष करके इसे भव्य रूप देने में मदद की।"

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ➡️ शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Jyotiraditya Scindia Reaction on Delhi Assembly Election,

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm