Dulhadev Mandir Harda: शादी का सपना पूरा करने वाला ये मंदिर, मनचाहे जीवनसाथी मांगने उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, दूल्हादेव मंदिर में पूरी होती है मनोकामना
Dulhadev Mandir Harda: शादी का सपना पूरा करने वाला ये मंदिर, मनचाहे जीवनसाथी मांगने उमड़ी युवाओं की भारी भीड़, दूल्हादेव मंदिर में पूरी होती है मनोकामना

Dulhadev Mandir Harda
- हरदा जिले का दूल्हादेव मंदिर,
- मंदिर की मन्नत से बदली तकदीर,
- गंगा चंद्रवंशी के बेटे की शादी का चमत्कार,
हरदा: Dulhadev Mandir Harda: हरदा जिले के ग्राम उड़ा में स्थित दूल्हादेव मंदिर साल में दो बार दीपावली की दूज और होली की दूज पर विशेष पूजा-अर्चना का केंद्र बन जाता है। हर साल दीपावली के दूसरे दिन यानी भाईदूज के अवसर पर यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। इस दिन कुंवारे युवक-युवतियाँ अपने मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति और शुभ विवाह की कामना लेकर मंदिर पहुंचते हैं और दूल्हादेव के दरबार में अर्जी लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिनके विवाह में किसी भी प्रकार की बाधा आती है, यदि वे सच्चे मन से दूल्हादेव के चरणों में मत्था टेका तो उनकी मनोकामना शीघ्र पूरी होती है।
विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपति पुनः मंदिर आकर भेंट चढ़ाते हैं। भाईदूज के दिन मंदिर परिसर का नजारा अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय होता है। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं उड़ा गांव के निवासी जो दूल्हादेव को अपने कुलदेवता के रूप में पूजते हैं, विशेष रूप से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर मंदिर में दूर-दराज़ क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मेले जैसे माहौल में भक्तजन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहता है।
Dulhadev Mandir Harda: मंदिर के पुजारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि इस मंदिर में साल में दो बार होली की दूज और दीपावली की दूज को बड़ी पूजा की जाती है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-पाठ करने आते हैं। इस मंदिर में मान्यता है कि दूल्हादेव बाबा के दर्शन करने और मन्नत मांगने से हर मनोकामना पूरी होती है। जिन बच्चों की शादी नहीं हो रही होती, उनकी शादी हो जाती है। श्रद्धालु गंगा चंद्रवंशी ने बताया कि पिछली बार होली की दूज पर वे अपने बेटे की शादी की मन्नत मांगने आए थे और उनके बेटे की शादी पक्की हो गई। अगले महीने 25 नवंबर को शादी होना है, जिसका पहला निमंत्रण देने वे यहां दूल्हादेव मंदिर आए हैं।
यह भी पढ़ें
- पत्नी के साथ खेत मालिक करता था सेक्स, चुपके से सबकुछ देख लिया मजदुर पति, फिर दिवाली की रात अवैध संबंध में जो हुआ जान कांप उठे लोग
- 40,000 के सिक्के जमा करके खरीदा स्कूटी, बेटी के सपनों के लिए किसान ने जो किया, वह देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
- 4 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत! दुकानदार की बेटी से कर रहा था बैडटच, CCTV ने सब कुछ हुआ कैद
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दूल्हादेव मंदिर में साल में दो बार विशेष पूजा होती है—दीपावली की दूज और होली की दूज के दिन।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dulhadev Mandir Harda: Dulhadev Temple that fulfils the dream of marriage
हरदा
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm