BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

Bhains Ka Aadhar Card: ‘भैंस का आधार कार्ड लाओ, तभी दर्ज होगी FIR..’ पुलिस की बात से परेशान किसान ने SP से लगाई गुहार

Bhains Ka Aadhar Card: ‘भैंस का आधार कार्ड लाओ, तभी दर्ज होगी FIR..’ पुलिस की बात से परेशान किसान ने SP से लगाई गुहार

Bhains Ka Aadhar Card

Bhains Ka Aadhar Card

Bhavna Sahu
Published: 25 Oct 2024 | 3:57 pmModified: 25 Oct 2024 | 3:57 pm

Bhains Ka Aadhar Card: हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिसे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक किसान का आरोप है कि वो अपनी भैंस चोरी की रिपोर्ट लिखाने टिड़ियावां थाने पहुंचा तो वहां उससे भैंस का ही आधार कार्ड और परिचय पत्र मांग लिया गया। युवक ने अब एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने किसान की शिकायत सुनी तो पुलिस से जवाब मांगा। पुलिस वालों ने इन आरोपों को निराधार बताया। मामले में जांच का आदेश दिया गया है।

Read More: Gir Somnath Bulldozer Action: सोमनाथ बुलडोजर एक्शन पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया यह फैसला 

टिड़ियावां निवासी रंजीत ने बताया कि, उसका घर हरिहरपुर पुलिस चौकी के पास ही है। घर के बाहर बने टीन के शेड में उसने अपनी भैंस बांध रखी थी। 20 अक्टूबर को रात में चोरों ने उसकी भैंस को खोल लिया और लेकर भाग गए। जब अगले दिन युवक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी उससे भैंस का आधार कार्ड और पहचान पत्र मांगने लगे। जब किसान ने कहा कि, उसके पास भैंस का आधार कार्ड नहीं है तो पुलिस वालों ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद किसान शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा।

Read More: Vegetables Price Hike: त्योहारों के सीजन में महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का स्वाद, थाली से गायब होने लगी सब्जियां, आसमान छूने लगे दाम 

एसपी ने किसान की शिकायत सुनी तो पुलिस से जवाब मांगा। पुलिस वालों ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि, किसान उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। फिलहाल एसपी नीरज जादौन ने इस मामले की जांच सीओ हरियावां को सौंप दी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। वहीं, भैंस चोरी होने की रिपोर्ट भी अलग से दर्ज कर ली गई है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Bhains Ka Aadhar Card

People also search for:Bhains Ka Aadhar CardHardoi news
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm