BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Wife Cuts Husband’s Private Part: पत्नी ने मुंह से काटा प्राइवेट पार्ट…पति ने काट दी पत्नी की नाक…ढाई महीने प्रेमी के साथ रहकर आई महिला की हो गई ऐसी हालत, जानिए पूरा मामला

Wife Cuts Husband’s Private Part: पत्नी ने मुंह से काटा प्राइवेट पार्ट…पति ने काट दी पत्नी की नाक…ढाई महीने प्रेमी के साथ रहकर आई महिला की हो गई ऐसी हालत, …

Wife Cuts Husband's Private Part: पत्नी ने मुंह से काटा प्राइवेट पार्ट...पति ने काट दी पत्नी की नाक...ढाई महीने प्रेमी के साथ रहकर आई महिला की हो गई ऐसी हालत, जानिए पूरा मामला / Image: IBC24 Original

Wife Cuts Husband's Private Part: पत्नी ने मुंह से काटा प्राइवेट पार्ट...पति ने काट दी पत्नी की नाक...ढाई महीने प्रेमी के साथ रहकर आई महिला की हो गई ऐसी हालत, जानिए पूरा मामला / Image: IBC24 Original

Deepak Dilliwar
Published: 19 Sept 2026 | 2:49 pmModified: 19 Sept 2026 | 2:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. ढाई महीने बाद प्रेमी के साथ गई महिला पति के घर लौटी
  2. महिला ने पति पर नाक काटने का आरोप लगाया
  3. घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

आदर्श गुप्ता, हरदोई: Wife Cuts Husband's Private Part जिले के सांडी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ले में ढाई महीने पहले प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां अचानक पड़ोसी की छत से कूदकर पति के घर पहुंच गई। पति ने उसे घर में देखा तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी और मामला गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। महिला ने पति पर सिर में हमला करने और चाकू से नाक काटकर नाली में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पति की मां का आरोप है कि महिला ने उसके बेटे के गुप्तांग पर मुंह से काटकर घायल कर दिया और फिर खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल कर लिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को सांडी सीएचसी से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच जंग

Wife Cuts Husband's Private Part पुलिस के मुताबिक, दीपक की मां का आरोप है कि उसकी बहू साधना (27) ने करीब ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही सूरज पुत्र महेश के साथ 6 जुलाई को कोर्ट मैरिज कर ली थी। सूरज को दीपक का दोस्त बताया गया है। साधना, सूरज के साथ रहना चाहती थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद साधना सूरज के साथ दिल्ली चली गई थी। ढाई महीने बाद गुरुवार को वह अचानक वापस आई और बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी। आरोप है कि पड़ोसी की छत से कूदकर वह पति के घर पहुंची थी। उसे घर में देखकर दीपक से विवाद हो गया। दीपक की मां के मुताबिक, इसी दौरान साधना ने उसके बेटे के प्राइवेट पार्ट पर मुंह से काट लिया और बाद में अपना सिर जमीन पर पटक लिया, जिससे वह घायल हो गई।

महिला ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

दूसरी ओर, महिला ने पति पर गंभीर हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घर पहुंचने के बाद पति ने उसके सिर पर हमला किया और चाकू से उसकी नाक काट दी। आरोप है कि कटी हुई नाक को नाली में फेंक दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़ रखे थे और पति ने चाकू से उसकी नाक काटी। हालांकि, महिला की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस के पास पति की मां की ओर से तहरीर मिली है।

गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। विवाद में घायल साधना को सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पति दीपक का शांति भंग के तहत चालान किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

10 साल पहले हुई थी शादी

साधना का मायका सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी। दीपक ड्राइवर है। दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है। करीब ढाई महीने पहले साधना पति को छोड़कर प्रेमी सूरज के साथ कोर्ट मैरिज कर चली गई थी।पुलिस के सामने हुए समझौते के बाद वह उसके साथ चली गई थी।अब अचानक लौटने और बच्चों को साथ ले जाने की कोशिश के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप सामने आए हैं और पुलिस तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पुलिस के अनुसार, महिला करीब ढाई महीने पहले पति को छोड़कर मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चली गई थी। वापस लौटने और बच्चों को साथ ले जाने की कोशिश के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Wife Cuts Husband's Private Part due to lactic relationship with Boyfriend

शहर की खबरें
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am