Arvind Bhutiani passes away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री के भतीजे का निधन, जूझ रहे थे इस गंभीर बीमार से, पार्टी में शोक की लहर

Arvind Bhutiani passes away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री के भतीजे का निधन, जूझ रहे थे इस गंभीर बीमार से, पार्टी में शोक की लहर

Arvind Bhutiani passes away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री के भतीजे का निधन, जूझ रहे थे इस गंभीर बीमार से, पार्टी में शोक की लहर

Arvind Bhutiani passes away | Photo Credit: AI

Modified Date: August 6, 2026 / 09:08 am IST
Published Date: August 6, 2026 9:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • उपमुख्यमंत्री दिवंगत डॉ. मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटियानी का निधन
  • दो साल से बीमार थे
  • ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

गुरुग्राम: Arvind Bhutiani passes away हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत डॉ. मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटियानी (Arvind Bhutiani Death News)  का ‘ब्रेन ट्यूमर’ से जूझने के बाद यहां निधन हो गया। भाजपा नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। पार्टी नेताओं ने बताया कि वह करीब दो साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे।

Arvind Bhutiani passes away बुधवार को यहां अतुल कटारिया चौक के पास स्थित श्मशान घाट में भूटियानी का अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा के बयान के अनुसार, भूटियानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आपातकाल विरोधी आंदोलन से जुड़े थे और आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेजा गया था। उस समय उनके चाचा मंगल सेन भी करनाल जेल में बंद थे।

बयान में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भूटियानी को श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने अरविंद भूटियानी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मंगल सेन जी के भतीजे अरविंद भूटीयानी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। स्वर्गीय अरविंद जी ने सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंदोलन में सहभागिता कर संघर्ष और राष्ट्रसेवा का जो उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका समर्पित जीवन, सरल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएँ आदरणीय डॉ. मंगल सेन जी, समस्त भूटीयानी परिवार एवं उनके सभी शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।