Gurugram School News: सावधान! क्या आपके बच्चे का स्कूल सुरक्षित है? प्रिंसिपल और टीचरों ने मिलकर छात्र का किया ऐसा हाल , डॉक्टर बोले- अब बस लिक्विड डाइट का सहारा

हरियाणा के गुरुग्राम के भोंडसी इलाके में एक स्कूल के प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों पर आठवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। मारपीट में छात्र का जबड़ा टूट गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gurugram School News: सावधान! क्या आपके बच्चे का स्कूल सुरक्षित है? प्रिंसिपल और टीचरों ने मिलकर छात्र का किया ऐसा हाल , डॉक्टर बोले- अब बस लिक्विड डाइट का सहारा

Gurugram School News/ Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 15, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: February 15, 2026 7:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र में आठवीं के छात्र की पिटाई से जबड़ा टूटा।
  • प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज।
  • छात्र को डॉक्टरों ने लिक्विड डाइट पर रहने की सलाह दी, जांच जारी।

गुरुग्राम : Gurugram School News हरियाणा के गुरुग्राम के भोंडसी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्नेह विहार के एक स्कूल में आठवीं क्लास के छात्र को प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि बच्चे के जबड़े की हड्डी टूट गई। चोट इतनी गंभीर है कि बच्चा खाना तक नहीं चबा पा रहा है और डॉक्टरों ने उसे केवल तरल आहार (लिक्विड डाइट) पर रहने की सलाह दी है।पुलिस ने मामले की जाँच शुरू करते हुए प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

माँ के साथ भी की मारपीट

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल प्रशासन ने 28 जनवरी को छात्र की मां को उसकी चोट के बारे में सूचित किया। Gurugram Crime News 28 जनवरी को बच्चे की माँ को स्कूल बुलाया गया, तो वहाँ प्रिंसिपल और शिक्षकों ने उनके साथ भी बदतमीजी और मारपीट की। मेडिकल जाँच और सीटी स्कैन में पता चला है कि बच्चे के जबड़े और दाँतों की जड़ों में फ्रैक्चर है। घटना के 15 दिन बाद भी बच्चे के चेहरे पर भारी सूजन है और वह दर्द से तड़प रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे ठीक होने में कम से कम एक महीना लगेगा।

प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में भोंडसी पुलिस स्टेशन में प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। Gurugram School News  पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बच्चे की चोटें स्कूल परिसर में हुई मारपीट से मेल खाती हैं। हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल अमन यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि छात्र ने कैंटीन में चोरी की थी और उसकी मां ने ही उसे बाद में चोट पहुंचाई होगी। पुलिस फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिसके बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.