Gurugram Encounter: आधी रात खूनी मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में इस खूंखार गैंग के 4 शूटर ढेर, कई पुलिसवाले पर भी चली गोली

 Gurugram Encounter: आधी रात खूनी मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, कई पुलिसवाले भी घायल

 Gurugram Encounter: आधी रात खूनी मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में इस खूंखार गैंग के 4 शूटर ढेर, कई पुलिसवाले पर भी चली गोली

 Gurugram Encounter/Photo Creadit: ANI X

Modified Date: July 10, 2026 / 07:50 am IST
Published Date: July 10, 2026 7:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस और दीपक नांदल गैंग के बीच मुठभेड़ में 4 शूटर मारे गए
  • बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर फिरौती मांगी थी
  • मुठभेड़ के दौरान 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई

गुरुग्राम। Gurugram Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर मारे गए, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी का मेदांता अस्पताल में इलाज जारी। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने इस घटना की पुष्टि की है।

Gurugram Encounter पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीमों को एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इन बदमाशों ने SGT यूनिवर्सिटी संस्थापक के प्रॉपर्टी डीलर बेटे को उसी के घर में बंधक बना रखा था। रिहाई के बदले फिरौती मांगी जा रही थी।

Gurugram Encounter क्राइम ब्रांच की ओर से अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई लेकिन उनकी ओर से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी 5 शूटर को गोली लगी। जिसमें से 4 बदमाशों की मौत हो गई और एक का अस्पताल में इलाज जारी है। फ़िलहाल मृत आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों पुलिसकर्मियों का भी इलाज जारी है।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.