IAS Transfer and Posting Order: बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, खुद अफसरों को नहीं लगी तबादले की भनक, देखें किसको कहा मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer and Posting Order: बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, खुद अफसरों को नहीं लगी तबादले की भनक, देखें किसको कहा मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer and Posting Order: बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, खुद अफसरों को नहीं लगी तबादले की भनक, देखें किसको कहा मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer and Posting Order || Image- Symbolic

Modified Date: March 20, 2026 / 06:47 am IST
Published Date: March 20, 2026 6:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • 23 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
  • कई वरिष्ठ अधिकारियों को एकाधिक विभागों का प्रभार सौंपा गया
  • शिक्षा, ऊर्जा और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए चेहरे नियुक्त हुए

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों स्थानांतरित (IAS Transfer and Posting Order) किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंद्रु को मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Haryana IAS Transfer: कुमार सिंह को उच्चतर शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

वहीं, नागरिक संसाधन सूचना विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा अब नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगी। नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह को उच्चतर शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण (भवन और सड़कें) और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार भी सौंपा गया है।

लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार अनुराग अग्रवाल को नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, पंकज अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव तथा हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया गया है। विजय सिंह दहिया को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वह पशुपालन और खेल विभागों का प्रभार भी संभालते रहेंगे।

आबकारी एवं कराधान विभाग तथा वित्त विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बरार को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। मानव संसाधन एवं सामान्य प्रशासन विभागों के आयुक्त एवं सचिव तथा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फूलचंद मीणा को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। ए मोना श्रीनिवास, जो नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अतिरिक्त रेज़िडेंट कमिश्नर हैं, उन्हें अब हरियाणा भवन की रेज़िडेंट कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।

अधिकारी का नाम नई नियुक्ति / पद अतिरिक्त जिम्मेदारी
राजा शेखर वुंद्रु अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग (वर्तमान)
जी. अनुपमा अतिरिक्त मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग
अपूर्व कुमार सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्चतर शिक्षा विभाग लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) और वास्तुकला विभाग
अनुराग अग्रवाल अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग
पंकज अग्रवाल प्रधान सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सलाहकार, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड
विजय सिंह दहिया प्रधान सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग पशुपालन और खेल विभाग
आशिमा बरार आयुक्त एवं सचिव, ऊर्जा विभाग आबकारी एवं कराधान और वित्त विभाग
फूलचंद मीणा CEO, फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी CEO, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी + अन्य विभाग
ए मोना श्रीनिवास रेज़िडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।