पॉलिश किए गए चावल बन सकते हैं इस बीमारी के कारण, जानें किस राइस के सेवन से हो सकता है बचाव

पॉलिश किए गए चावल बन सकते हैं इस बीमारी के कारण, जानें किस राइस के सेवन से हो सकता है बचाव Polished rice can become due to this disease

पॉलिश किए गए चावल बन सकते हैं इस बीमारी के कारण, जानें किस राइस के सेवन से हो सकता है बचाव

Polished Rice

Modified Date: November 29, 2022 / 05:03 am IST
Published Date: August 26, 2022 1:22 pm IST

Polished Rice: नई दिल्ली। भारत में चावल की कई प्रजातियां मिलती हैं और उन्हें हर घर में किसी ना किसी रूप में पकाया और सेवन किया जाता है। चावल में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। बाजार में मिलने वाले सफेद चावल की वैरायटी को अब कई प्रकार से पॉलिश किया जाता है जिससे इसके पोषक तत्व कम तो हो ही जाते हैं साथ ही पॉलिशिंग के दौरान इस्तेमाल किये गए रसायन कहीं ना कहीं हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

मां के साथ बच्चों में हो सकती है दिल की बीमारी
एक रिसर्च में पाया गया है कि मां का खानपान और गर्भ में पल रहे बच्चे के दिल के बीच लिंक होता है। वह जो खाती हैं उसका असर बच्चे के दिल की धड़कन पर पड़ता है। अध्ययन के अनुसार दक्षिण भारत की प्रधान खेती पॉलिश चावल से नवजात शिशुओं में विटामिन B-1 की कमी होती है और उससे उन्हें दिल की बीमारी हो सकती है।

Read more: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और कैबिनेट से हटाने की मांग, भाजपा विधायकों ने की विधानसभा में नारेबाजी 

आपको बता दें कि ब्राउन राइस के रोज सेवन से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां दूर होती हैं। जैसे कैंसर, मोटापा कम करना, बॉडी में तेज दर्द और डायबिटीज तक को यह दूर करने में मदद करता है। इसलिए खुद को हेल्दी रखने के लिए आज ही से आप अपने किचन में सफेद चावल के बजाय ब्राउन राइस को जगह दें।

Polished Rice: हार्ट के लिए है अच्छी ब्राउन राइस
ब्राउन राइस के सेवन से दिल का दौरा, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर बीमिरयां दूर रहती हैं। यहां तक कि डॉक्टर्स जिनका वजन बढ़ा होता है उसे कंट्रोल करने के लिए उन्हें ब्राउन राइस खाने की सलाह देते हैं।

डायबिटीज को करता है कम
डायबिटीज के मरीजों को आज ही से अपनी डायट में ब्राउन राइस शामिल कर लेना चाहिए। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है साथ ही इसे पचाना काफी आसान है।

Read more: High Court Jobs 2022: हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन करने की आखिरी डेट 

कोलेस्ट्रॉल को करता है दूर
ब्राउन राइस से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। इतना ही इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है साथ ही इसके सेवन से पूरे बॉडी का खून साफ होता है।

कैंसर से कैसे करता है बचाव
कैंसर के कई प्रकार हैं जैसे ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर, माउथ कैंसर दांतों का कैंसर आदि। इन सबसे बचने के लिए आप सफेद चावल के बजाय ब्राउन राइस का सेवन करें।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में