Himachal Pradesh Crime News : “अंकल मुझे बचा लो”अमरूद तोड़ने पर फौजी ने बच्ची को दे दी ऐसी सजा, पूरा मामला जानकर काँप जाएगी आपकी रूह

Ads

Una में अमरूद तोड़ने पर एक रिटायर्ड फौजी ने बच्ची को घर की सीढ़ियों से बांधकर पीटा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 11:12 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 11:12 PM IST

Himachal Pradesh Crime News / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • बच्ची को सीढ़ियों से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ।
  • आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।
  • पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर जांच शुरू की।

ऊना : Himachal Pradesh Crime News देवभूमि हिमाचल के ऊना जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक रिटायर्ड फौजी ने अनुशासन की सारी हदें पार करते हुए एक छोटी बच्ची को महज इसलिए बंधक बनाकर पीटा क्योंकि उसने उसके घर के बाहर लगे पेड़ से अमरूद तोड़ लिए थे। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर रिटायर्ड फौजी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Una Guava Tree Incident,घर की सीढ़ियों से बांधकर पिता

दरअसल पीड़ित बच्ची ने आरोपी फौजी के यहाँ अमरूद तोड़ लिया। इसके बाद आरोपी फौजी गुस्से में बच्ची को घर के अंदर सीढ़ियों से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसी बीच मर्चेंट नेवी के पद पर कार्यरत एक युवक ने इस पूरे घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन में की। हालांकि, आरोपी ने बाद में माफी मांगकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की।

पुलिस की कार्यवाही

ऊना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लिया है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (Juvenile Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः-