Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
जगदलपुर में IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह के दौरान बस्तर की बेटियों को सम्मानित किया गया और दिनेश गोयल ने बस्तर की नई तस्वीर साझा की।

IBC24 Swarna Sharada Scholarship 2026
- बस्तर की आठ बेटियों को स्कॉलरशिप
- डायरेक्टर दिनेश गोयल ने नक्सलमुक्त बस्तर पर कहा
- जगदलपुर में पहली बार हुआ सम्मान
जगदलपुरः बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आज आजादी पर्व के पावन अवसर पर IBC24 की ओर से ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुछ देर बाद बस्तर संभाग की 8 बेटियों को डिप्टी सीएम विजय शर्मा IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान कर रहे हैं। (IBC24 Swarna Sharada Scholarship 2026) इससे पहले बस्तर के विकास पर व्यापार और पर्यटन जगत से जुड़े लोगों से चैनल के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने संवाद किया। इस दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सोमानी, CA एवं समाजसेवी योगेंद्र कौशिक, संस्कृति एवं पर्यटन विशेषज्ञ अनिल लुक्कड़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष भवर बोथरा ने अपनी बात रखी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल ने किया कार्यक्रम को सम्बोधित
मध्य भारत के सबसे बड़े हिंदी न्यूज चैनल IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल ने भी मंच से अपना सम्बोधन दिया। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा का अभिनन्दन किया और समारोह में मौजूद सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।
'बस्तर हिंसामुक्त, ले रहा आजादी की सांस' : दिनेश गोयल
दिनेश गोयल ने अपने सम्बोधन की शुरुआत बस्तर के नक्सल मुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए किया। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार, पुलिस और विशेष रूप से गृहमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि, बस्तर से उनका पुराना नाता रहा है। (IBC24 Swarna Sharada Scholarship 2026) चूंकि यहाँ उनका पारिवारिक कारोबार भी रहा है, लिहाजा यह उनकी कर्मभूमि भी है। उन्हें इस बात का बेहद हर्ष कि, जिस बस्तर की पहचान कभी नक्सल हिंसा के लिए होती रही थी, आज वह बस्तर हिंसा और अशांति से मुक्त होकर आजादी की सांस ले रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
'बस्तर के टॉपर्स का सम्मान उनका सौभाग्य' : दिनेश गोयल
दिनेश गोयल ने बताया कि, सामाजिक सरोकार और शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में आगे बढ़ते हुए IBC24 पिछले 11 वर्षों से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष यह समारोह इसलिए भी ख़ास है क्योंकि इसका आयोजन बस्तर में किया जा रहा है। स्वर्ण शारदा के तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दिया जाता रहा है। पूर्व में इस समारोह का आयोजन रायपुर और भोपाल में होता रहा है, यह पहला मौका है जब जगदलपुर की धरती से टॉपर्स का सम्मान किया जा रहा है। यह हमारा सौभाग्य है आज हम बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के टॉपर्स को स्कॉलरशिप प्रदान करने जा रहे हैं।
https://www.youtube.com/live/Q8clDbVDyeQ?si=DUl3y5RljKRRrntC
इन्हें भी पढ़ें:
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026 का आयोजन जगदलपुर में किया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Swarna Sharada Scholarship 2026: Bastar Girls Honoured in Jagdalpur
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amमोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pm