प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) प्रवासियों यानी भारत के बाहर रहने वाले लोगों का देश पर शुद्ध दावा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 16.5 अरब डॉलर बढ़कर 220.3 अरब डॉलर हो गया। इसका मुख्य कारण विदेशी देनदारियों में वृद्धि और विदेशी स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों में कमी रही।
आरबीआई के बुधवार को जारी ‘भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति, जून 2026’ के आंकड़ों के अनुसार, भारत की अंतरराष्ट्रीय परिसंपत्तियों और अंतरराष्ट्रीय देनदारियों का अनुपात जून, 2026 में घटकर 84.6 प्रतिशत रह गया, जो एक तिमाही पहले 85.7 प्रतिशत था।
आरबीआई ने कहा, ‘‘भारतीय निवासियों की विदेशी देनदारियों में वृद्धि मुख्य रूप से प्रत्यक्ष निवेश में 15.7 अरब डॉलर और अन्य निवेश में 4.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के कारण हुई। इस दौरान पोर्टफोलियो इक्विटी निवेश में 14 अरब डॉलर की कमी आई।’’
भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय परिसंपत्तियों में आरक्षित परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी 55.1 प्रतिशत रही, जबकि विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश की हिस्सेदारी एक-चौथाई से अधिक थी।
कुल विदेशी देनदारियों में ऋण देनदारियों की हिस्सेदारी हाल की तिमाहियों में धीरे-धीरे बढ़ी और जून, 2026 के अंत में 56.9 प्रतिशत हो गई।
भाषा रमण अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pmवैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन
30 Sept 2026 | 9:44 pm