IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: कलेक्टर बनने का सपना लेकर 12वीं में किया टॉप, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित कर बढ़ाया सूरजपुर की बेटी का मान
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: सूरजपुर के महगावां की रहने वाली इफ़्तिख़ारिया फातिमा को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24
- IBC24 ने हर साल की तरह इस साल भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।
- स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में सीएम साय ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया।
- सम्मान पाने वाली छात्राओं में सूरजपुर के महगावां की रहने वाली इफ़्तिख़ारिया फातिमा भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। सम्मान पाने वाली छात्राओं में सूरजपुर के महगावां की रहने वाली इफ़्तिख़ारिया फातिमा भी शामिल है।
कलेक्टर बनना चाहती है इफ़्तिख़ारिया
सूरजपुर के वार्ड नंबर 1 महगावां में रहने वाली इफ़्तिख़ारिया फातिमा ने जिले का नाम रोशन किया है। इफ़्तिख़ारिया ने बारहवीं की परीक्षा में सूरजपुर जिले में लड़कियों में 95% प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इफ़्तिख़ारिया का जन्म 2008 में हुआ था। इफ़्तिख़ारिया ने सूरजपुर के ग्लोबल पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) दसवीं कक्षा में भी इनका 92% प्रतिशत रिजल्ट रहा था, यह भविष्य में कलेक्टर बनना चाहती हैं और लोगों की सेवा करना चाहती है और अपने जिले में एक बढ़िया कॉलेज खोलना चाहती है।
डांस और क्रिकेट में भी है इफ़्तिख़ारिया की रूचि
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: पढ़ने के साथ ही इफ़्तिख़ारिया की रुचि डांस और क्रिकेट में भी है। इन्होंने जीत का मंत्र बताया कि वह प्रतिदिन 4-5 घंटे पढ़ाई करती है इफ़्तिख़ारिया कभी कोचिंग नहीं गई बल्कि इनकी दोनों बहनों ने घर में ही इनको पढ़ाया है। इफ़्तिख़ारिया के पिता समीर रजा फर्नीजचर और इलेक्ट्रिक की दुकान है। उनके परिवार में 3 बहन और 2 भाई हैं यह अपने माता-पिता की तीसरी संतान है। इफ़्तिख़ारिया के जिले में टॉप करने के बाद माता-पिता के साथ ही आसपास के लोग भी उसकी सराहना कर रहे हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Facebook


