IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: शिक्षक पिता के ज्ञान ने बदला जीवन, मीनाक्षी कश्यप ने बिलासपुर जिले में किया टॉप, IBC24 ने सम्मानित कर सपनों को लगाए पंख

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बिलासपुर जिले की मीनाक्षी कश्यप को IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: शिक्षक पिता के ज्ञान ने बदला जीवन, मीनाक्षी कश्यप ने बिलासपुर जिले में किया टॉप, IBC24 ने सम्मानित कर सपनों को लगाए पंख

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24

Modified Date: August 19, 2026 / 07:45 pm IST
Published Date: August 19, 2026 7:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IBC24 ने हर साल की तरह इस साल भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में सीएम साय ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया।
  • सम्मान पाने वाली छात्राओं में बिलासपुर जिले की मीनाक्षी कश्यप भी शामिल है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। सम्मान पाने वाली छात्राओं में बिलासपुर जिले की मीनाक्षी कश्यप भी शामिल है।

मीनाक्षी कश्यप ने मारी बाजी

बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक में स्थित ये है नव जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल जहां पर पढ़ने वाली छात्रा मीनाक्षी कश्यप ने साइंस विषय में पूरे जिले में छात्रा वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। मीनाक्षी कश्यप बिलासपुर जिले से लगे मुंगेली जिले के ग्राम लोहड़िया की निवासी है। ये वहीं गांव है जहां प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव का भी पैतृक निवास है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) मीनाक्षी कश्यप के पिता पेशे से सरकारी स्कूल के शिक्षक जबकि मां दुर्गा कश्यप गृहिणी है। 2 भाई बहनों में सबसे बड़ी मीनाक्षी बचपन से पढ़ाई में मेधावी रही है। यही वजह है कि वो हमेशा क्लॉस में अव्वल आती रही है।

संघर्ष भी नहीं डिगा पाई मीनाक्षी का हौसला

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मीनाक्षी रोजाना अपने गांव से 15 किलो मीटर दूर स्कूल जाया करती थी। दूरी के संघर्ष के बीच भी मीनाक्षी का जज्बा पढ़ाई के प्रति कभी भी कम नहीं हुआ।वहीं मीनाक्षी अपने आगे की पढ़ाई करके सिविल सेवाओं में जाने की इच्छा रखती है। ताकि सिविल सेवाओं में जाकर देश की सेवा कर सके। मीनाक्षी को पढ़ाई के अलावा पेंटिंग्स का बड़ा शौक है।वो बताती है जब वो पढ़ाई नहीं कर रही होती है तो वो पेंटिग्स कर रही होती हैं।इसके अलावा मीनाक्षी को खाना बनाने का भी शौक है।

बेहद खुश है मीनाक्षी के माता-पिता

मीनाक्षी के इस उपलब्धि से उसके माता पिता बेहद खुश है। इसके साथ ही वो मौजूदा साय सरकार की भी जमकर तारीफ कर रहे है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)उसके मुताबिक साय सरकार के कामों से उनके गांव में जमकर विकास हो रहा है। IBC24 बिलासपुर जिले की प्रतिभावान टाॅपर बेटी मीनाक्षी कश्यप को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

इन्हें भी पढें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.