Raja Raghuvanshi Rebirth : हनीमून पर हुई थी हत्या, अब 1 साल बाद उसी घर में गूंजी किलकारी! क्या सच में लौट आया राजा रघुवंशी? इस वजह से परिवार मान रहा पुनर्जन्म
Indore के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार में जन्मे नवजात बच्चे को परिजन उनका पुनर्जन्म मान रहे हैं। परिवार का दावा है कि जिस तिथि और लगभग उसी समय राजा की मृत्यु हुई थी, उसी तिथि पर बच्चे का जन्म हुआ।
Raja Raghuvanshi Rebirth / Image Source : FILE
- परिवार के अनुसार, राजा की मृत्यु और बच्चे के जन्म में केवल 2 मिनट का अंतर है।
- पुजारी ने पहले ही परिवार में पुनर्जन्म की भविष्यवाणी की थी।
- नवजात के आने से शोक में डूबे परिवार को मिली नई उम्मीद।
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की पिछले साल मेघालय में हनीमून के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया था। लेकिन अब, महीनों के मातम के बाद रघुवंशी परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। राजा के बड़े भाई सचिन के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। परिवार का मानना है कि यह कोई साधारण जन्म नहीं है, बल्कि उनके छोटे भाई राजा का ‘पुनर्जन्म’ है, जो एक बार फिर अपने परिवार के बीच वापस लौट आया है।
जिस तिथि में मृत्यु उसी तिथि में जन्म
परिवार के इस अटूट विश्वास के पीछे कुछ हैरान कर देने वाले संयोग हैं। राजा के भाई सचिन बताते हैं कि जिस एकादशी तिथि को दोपहर 2:40 बजे राजा की मृत्यु हुई थी, ठीक उसी तिथि को दोपहर 2:42 बजे इस बच्चे का जन्म हुआ। समय का यह मात्र 2 मिनट का अंतर और एक ही तिथि का होना परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसके अलावा, राजा की मृत्यु के बाद एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा की अकाल मृत्यु हुई है, इसलिए वह बहुत जल्द अपने ही परिवार में दोबारा जन्म लेगा। राजा की मां भी बहुत भावुक हैं, उनका कहना है कि जब वे बच्चे को ‘राजा’ कहकर बुलाती हैं, तो वह उन्हें बहुत गौर से देखता है, जैसे वह उन्हें पहले से ही जानता हो।
परिवार को मिली खुशियां
कानूनी तौर पर राजा की हत्या का मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है और उनकी पत्नी सहित पांच आरोपी जेल में हैं। लेकिन इस नवजात के आने से पीड़ित परिवार को एक नई उम्मीद और जीने का सहारा मिला है। भले ही दुनिया इसे एक इत्तेफाक कहे, लेकिन राजा के माता-पिता के लिए यह ईश्वर का वह आशीर्वाद है जिसने उनके घर का सूनापन दूर कर दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Vishnudeo Sai News: उत्कल दिवस और वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, कहा- सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार
- Chandigarh BJP Office Blast: भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा विस्फोट, इस संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, ग्रेनेड फेंकने का VIDEO आया सामने
- Trump On Iran War: क्या खत्म हो जाएगा अमिरेका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड, बताई अपनी भी शर्तें

Facebook


