Bihar DSP Transfer: पुलिस विभाग में एक के बाद एक बड़ा फेरबदल, 48 घंटे में 115 डीएसपी अधिकारियों का तबादला, जानें किसी कहां हुई तैनाती
Bihar DSP Transfer: पुलिस विभाग में एक के बाद एक बड़ा फेरबदल, 48 घंटे में 115 डीएसपी अधिकारियों का तबादला, जानें किसी कहां हुई तैनाती
Bihar DSP Transfer | Photo Credit: AI
- 54 डीएसपी अधिकारियों का तबादला
- 115 अधिकारियों में बदलाव 48 घंटे में
- गृह विभाग ने आदेश जारी किया
पटना: Bihar Police Transfer News बिहार सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पुलिस विभाग के डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों का तबादला किया है (Bihar DSP Transfer)। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश में 54 डीएसपी अधिकारी शामिल है, जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह की जिम्मेदारी दी गई है। (Bihar Police Transfer News)
Bihar Police Posting अधिसूचना के मुताबिक मो. अली अंसारी को एआईजी ट्रैफिक बिहार, आशीष कुमार सिंह को पटना का ट्रैफिक डीएसपी, अशफाक अंसारी को डीएसपी मद्य निषेध, मनोज राम को एएसपी सीआईडी, वंदना को एएसपी मद्य निषेध बनाया गया है।
इसके अलावा, रेशु कृष्णा को डीएसपी सीआईडी, महेश चौधरी को डीएसपी ईओयू, धीरज कुमार को एसडीपीओ इमामगंज गया, नीलाभ कृष्ण को सीनियर डीएसपी ईओयू, कमलेश कुमार को सीनियर डीएसपी सीआईडी कमजोर वर्ग की जिम्मेदारी मिली है।
आदेश में देखें किसको कहां मिली नई जिम्मेदारी
लगातार दूसरे दिन. #SamratChoudhary सरकार ने अभी-अभी रात को #BiharPolice के फिर इतने DSP बदले. pic.twitter.com/C9yu9CjE7P
— Gyaneshwar (@Gyaneshwar_Jour) May 16, 2026
61 डीएसपी अधिकारियों का तबादला
आपको बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले सरकार ने 61 डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया था। दोनों सूचियों को मिलाकर पिछले 48 घंटों के भीतर सम्राट सरकार ने कुल 115 डीएसपी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को बदल दिया है। इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों से प्रशासनिक गलियारों में भारी हलचल है।




इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 17 May 2026 : आज रविवार को बन रहा है बेहद खास संयोग, जानें किस समय भूलकर भी न करें शुभ काम
- Vande Bharat: द हेग में गूंजा ‘भारत माता की जय’! डच कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ किया PM मोदी का स्वागत, यहां देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें
- शहमात The Big Debate: सर्वे जारी, रैकिंग का सवाल.. गलेगी ‘स्वच्छता’ की दाल? शहरों में क्लीन होने की दौड़! आखिर रैंक पाने की आस कितनी जायज है?

Facebook


