सवाल आपका है

जांजगीर प्रकाश फैक्ट्री में झुलसे 12 मजदूर, बॉयलर की भट्टी जाम होने पर हुआ बड़ा हादसा

Bijapur Naxal News || Image- IBC24 Archive

Bijapur Naxal News || Image- IBC24 Archive

जांजगीर: 12 workers burnt in Janjgir Prakash factory जांजगीर में प्रकाश इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर फैक्ट्री में बॉयलर भट्टी की आग से 12 मजदूर झुलस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बॉयलर की मशीन जाम होने पर आग लगी है। ताजा जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों को रायपुर और भिलाई रेफर किया गया है।

read more: Shehnaaz Gill Latest News: ‘इक कुड़ी’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है शहनाज़ गिल, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को एक संयंत्र की ‘ब्लास्ट फर्नेस’ (भट्ठी) में विस्फोट होने से कम से कम 13 अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे चांपा शहर के कोटा डाबरी इलाके में ‘प्रकाश स्पंज आयरन लिमिटेड’ में हुई।

उन्होंने बताया कि ‘ब्लास्ट फर्नेस’ में विस्फोट होने के कारण उसके अंदर का गर्म पिघला हुआ लोहा मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों पर गिर गया जिससे वे झुलस गए। शुक्ला ने कहा, ‘‘उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक औद्योगिक सुरक्षा निरीक्षक एवं फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

read more:  पूर्व राज्यपाल रमेश बैस का मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान, फिर से सक्रिय हुए सीनियर बीजेपी नेता

Exit mobile version