सवाल आपका है

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस का मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान, फिर से सक्रिय हुए सीनियर बीजेपी नेता

Ramesh Bais on cabinet expansion, image source: ibc24

Ramesh Bais on cabinet expansion, image source: ibc24

बिलासपुर: Ramesh Bais on cabinet expansion, पूर्व राज्यपाल व सीनियर बीजेपी नेता रमेश बैस आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने फिर से प्रदेश में अपनी सक्रियता, साय सरकार के कामकाज और मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल का समय हो गया प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे वापस छग आ गए हैं। यहां आते ही उन्होंने पार्टी ज्वाइन किया है। संगठन मंत्री व प्रभारी को उन्होंने कहा है कि, पार्टी उनका पूरा उपयोग कर सकती है। उनके पास अब पूरा समय है। पार्टी उन्हें जो भी जवाबदारी देगी, उसके लिए वे तैयार हैं। जवाबदारी मिलेगी तो वे बिल्कुल पार्टी का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, सांसद- विधायक का टिकट मिलेगा इसकी अपेक्षा अब नहीं है। लेकिन 75 का क्राइटेरिया कोई संविधान में नहीं है केवल पार्टी ने अपना नियम बनाया है।

मंत्रिमंडल के विस्तार पर प्रतिक्रिया

Ramesh Bais on cabinet expansion, आगे उन्होंने साय मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर कहा कि, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी करना चाहिए। डेढ़ साल से अधिक का समय हो गया है, मंत्री का पद खाली है। किसी भी कार्यकर्ता को जवाबदारी मिलती तो वह काम करता। संबंधित मंत्रालय में ठीक से काम होता। अब जल्दी जितने भी मंत्री लेना हो लेना चाहिए। लंबे समय से खाली मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहिए।

शराबबंदी के सवाल पर जवाब

इसके अलावा आगे उन्होंने प्रदेश में शराबबंदी के सवाल पर कहा कि, शराब के बारे में सरकार को सोचना चाहिए और कंट्रोल करना चाहिए। सर्वे में भी सामने आया है देश में सबसे अधिक कहीं शराब की खपत होती है तो वो छत्तीसगढ़ है। यह चिंता का विषय है। आने वाली पीढ़ी को देखते हुए इस पर सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए।

read more: CM Dr. Mohan Yadav in Mhow: आज महू दौरे पर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कामधेनु गौशाला का किया भूमि पूजन, कहा- ‘अनजाने में गौ माता पर हमसे भी गलतियां हुई’

read more: खुद को ‘आलमगीर’ कहने वाला औरंगजेब महाराष्ट्र में हारा, दफनाया गया : शाह

Exit mobile version