BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkaronIBC24: दिल्ली के बाद अब बिहार पर देश की नजर, लालू यादव का दावा…नीतीश कुमार की विदाई तय

Lalu Yadav claims on Nitish Kumar: नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की सत्ता पर काबिज हैं तो RJD पिछले 20 साल से बिहार की सत्ता से दूर है…जिसकी कसक …

#SarkaronIBC24,

#SarkaronIBC24,

Dr.Anil Shukla
Published: 14 Feb 2025 | 12:08 amModified: 14 Feb 2025 | 12:08 am
HIGHLIGHTS
  1. RJD की 20 साल बाद सत्ता में वापसी होने जा रही
  2. नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की सत्ता पर काबिज

नईदिल्ली: #SarkaronIBC24, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब बिहार पर देश की नजर है जहां इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव है... जिसके लिए 20 साल से सत्ता से दूर JDU ने कमर कस ली है... लालू यादव का दावा है कि इस बार नीतीश कुमार की विदाई तय है और RJD की 20 साल बाद सत्ता में वापसी होने जा रही है...

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है..लेकिन पूर्व सीएम और RJD प्रमुख लालू यादव ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं.. सितंबर-अक्टूबर में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव.. JDU और बीजेपी की अगुवाई वाली नीतीश सरकार को अगला मौका नहीं देंगे और विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे.. नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की सत्ता पर काबिज हैं तो RJD पिछले 20 साल से बिहार की सत्ता से दूर है...जिसकी कसक लालू यादव में साफ दिख रही है.. लालू यादव के इस दावे के बाद NDA नेताओं ने भी मोर्चा संभाला लालू की बात को ख्याली पुलाव करार देकर पलटवार किया...

read more: ”कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कार्यकाल पूरा करेंगे, 10 साल तक पद पर रहकर रिकॉर्ड बनाएंगे”

बिहार में एक तरफ जहां लालू यादव RJD की सत्ता में वापसी का दम भर रहे हैं... तो वहीं कांग्रेस में भी सत्ता सुख पाने की तड़प साफ दिख रही है.. बिहार कांग्रेस के नेता मुकेश सहनी का ये वीडियो वायरल हो रहा है..जिसमें मुकेश सहनी RJD और कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन की सत्ता में वापसी का भरोसा जता रहे हैं और खुद के डिप्टी सीएम बनाए जाने का सपना भी देख रहे हैं... मुकेश सहनी आरक्षण संकल्प यात्रा पर थे इसी दौरान का ये वीडियो बताया जा रहा है...

बिहार चुनाव में अभी कुछ महीने बाकी है इस दौरान कई सियासी समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे.. वहीं बात अगर 2020 में हुए पिछले चुनाव की करें.. तो बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से RJD.. 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी वहीं बीजेपी को 74 सीटे मिली थी.. लेकिन कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर ही सिमट गई थी.. जिससे बेहतर प्रदर्शन के बाद भी RJD को सत्ता सुख से वंचित होना पड़ा था.. नीतीश कुमार की JDU ने 43 सीटें जीतकर बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी..

read more: सड़क दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले युवक ने प्रेमिका संग जहर खाया,प्रेमिका की मौत

फिलहाल दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में चुनावी हलचल तेज हो चली है.. दिल्ली में INDIA गठबंधन की जो फजीहत हुई..उससे NDA कुनबा उत्साहित है..नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनावी रणभेरी भी बजा दी है..दूसरी तरफ राजद और कांग्रेस ने भी हुंकार भर दी है..हालांकि दोनों गठबंधन की किस्मत का फैसला इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का प्रदर्शन भी करेगा..

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: After Delhi, now the country's eyes are on Bihar, Lalu Yadav claims...Nitish Kumar's departure is certain

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm