Airtel Recharge Plan: Airtel के इस प्लान ने मचा दी धूम! एक रिचार्ज से पूरे 365 दिन बेफिक्र, कॉलिंग की टेंशन भी होगी खत्म, जानिए इसमें और क्या है खास

Airtel Recharge Plan: Airtel का सालभर वाला रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन रहा है जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में 365 दिनों तक कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। साथ इसमें डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल है। जबकि एक्सट्रा इंटरनेट जरूरत के लिए अलग डेटा पैक लिया जा सकता है।

Airtel Recharge Plan: Airtel के इस प्लान ने मचा दी धूम! एक रिचार्ज से पूरे 365 दिन बेफिक्र, कॉलिंग की टेंशन भी होगी खत्म, जानिए इसमें और क्या है खास

(Airtel Recharge Plan/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 5, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: June 5, 2026 3:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Airtel का 1,849 रुपये वाला सालाना रिचार्ज प्लान।
  • पूरे 365 दिन की लंबी वैलिडिटी।
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS की सुविधा।

नई दिल्ली: Airtel Recharge Plan: मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों के बीच ऐसे प्लान्स की मांग तेजी से बढ़ रही है जो लंबे समय तक वैलिडिटी दे और बार-बार रिचार्ज की परेशानी खत्म करें। ऐसे यूजर्स जो मुख्य रूप से कॉलिंग और एसएमएस का उपयोग करते हैं, उनके लिए Airtel का सालभर वाला प्लान एक उपयोगी विकल्प बनकर सामने आ रहा है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती।

1,849 रुपये में पूरे साल की सुविधा

Airtel का यह वार्षिक प्लान 1,849 रुपये में उपलब्ध है और इसमें पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरा साल नंबर एक्टिव रहता है और बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। यह प्लान खासकर बुजुर्गों, सेकेंडरी नंबर यूज करने वालों और बेसिक कॉलिंग जरूरत वाले ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट

इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें लोकल, STD और रोमिंग सभी प्रकार की कॉल शामिल हैं। इसके साथ ही सालभर के लिए 3,600 SMS भी दिए जाते हैं। यह पैक उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनका मोबाइल इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और मैसेज तक सीमित रहता है और जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती।

डेटा नहीं लेकिन जरूरत पर अलग विकल्प

इस वार्षिक प्लान में कोई भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। यानी इंटरनेट उपयोग के लिए इसमें डेली या कुल डेटा नहीं मिलता। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स अलग से डेटा पैक खरीद सकते हैं। Airtel कई तरह के डेटा प्लान भी उपलब्ध कराता है। जिन्हें जरूरत के अनुसार एक्टिवेट किया जा सकता है।

अतिरिक्त फायदे

इस प्लान के साथ यूजर्स को कुछ अतिरिक्त डिजिटल फायदे भी मिलते हैं। इसमें 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस शामिल है जो फोटो एडिटिंग और कंटेंट बनाने में मदद करता है। इसके अलावा 30 दिनों के लिए मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी मिलती है। जिससे यूजर अपनी पसंद का कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबी वैलिडिटी और बिना झंझट कॉलिंग चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।