Bihar election 2025: मोदी के मंत्री ने बिहार को लेकर किया बड़ा दावा, 225 सीट जीतकर सरकार बनाने की कही बात
Bihar election 2025: तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें क्योंकि बिहार में इस बार 225 सीट NDA की सरकार ही जीतेगी।”

Bihar election 2025, image source: ANI
- तेजस्वी यादव जनसभाओं में बांट रहे व्यावहारिक ज्ञान
- बिहार की बागडोर नीतीश कुमार ने 2005 से संभाली
- बिहार में इस बार 225 सीट NDA की सरकार ही जीतेगी
दिल्ली: Bihar election 2025, राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "मुझे लगता है तेजस्वी जो बोल रहे हैं वो अपने माता-पिता के राज्य को देखकर बोल रहे हैं। उनके राज्य में बिहार में सड़क, बिजली नहीं थी। कानून-व्यवस्था ऐसी थी कि सूर्यास्त के बाद महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थीं। आज किसी भी कोने से पटना पहुंचने में 5-6 घंटे लगते हैं। गांव-गांव तक आज सड़क बन गए हैं।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि बिहार की बागडोर नीतीश कुमार ने 2005 से संभाली और उन्होंने 20 वर्षों में किन-किन क्षेत्रों में क्या-क्या काम हुआ वो सब जारी किया। तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें क्योंकि बिहार में इस बार 225 सीट NDA की सरकार ही जीतेगी।"
#WATCH दिल्ली: राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "मुझे लगता है तेजस्वी जी जो बोल रहे हैं वो अपने माता-पिता के राज्य को देखकर बोल रहे हैं। उनके राज्य में बिहार में सड़क, बिजली नहीं था। कानून-व्यवस्था ऐसी थी कि सूर्यास्त के बाद महिलाएं… pic.twitter.com/fIFWrCF25W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जनसभाओं में व्यावहारिक ज्ञान बांट रहे हैं। नीतीश सरकार पर तंज कसते तेजस्वी अपने समर्थकों की भीड़ के सामने ये कहते हैं कि 'एक ही फसल बार-बार लगाने से उत्पादन घट जाता है। पंद्रह साल में किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाता रहा है। वर्तमान सरकार का भी समय पूरा हो चुका है। बीस साल से वर्तमान सरकार गरीबों को चूस रही है। एकजुट रहें, तभी आपके सपने साकार होंगे।'
read more: अप्रैल-फरवरी में कोयला आयात 9.2 प्रतिशत घटने से 53,138 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सरकार बनाने के मूल मकसद से खुद को दूर रखने का वादा करने वाले तेजस्वी यादव जनता को लाभकारी योजनाओं से लुभाने से मगर परहेज नहीं करते हैं। तेजस्वी यादव सीधे सीधे जनता के दरबार में लाभकारी योजनाओं की दीवार खड़ा करते कहते हैं कि 'हमारी सरकार बनी तो प्रत्येक घरों में दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराउंगा। वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन को भी 400 से बढ़ाकर 1500 रुपए करूंगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म के फीस को शून्य कर छात्रों को आने-जाने का किराया दिया जाएगा। सौ प्रतिशत बिहार डोमिसाइल लागू किया जाएगा।'
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: तेजस्वी यादव ने कई लोकलुभावन वादे किए हैं, जिनमें शामिल हैं: हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली। वृद्धा और विधवा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 करना। प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म की फीस शून्य और आने-जाने का किराया देना। सौ प्रतिशत बिहार डोमिसाइल लागू करना।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar election 2025: Modi's minister made a big claim about Bihar, said that he will form the government by winning 225 seats
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm