Dhamtari news: ज्वेलरी शॉप में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली, बेटी समेत दुकान के संचालक हुए घायल
firing on jewellery shop : बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोलियां चलाई है। जिसमें बरड़िया ज्वेलर्स के भंवरलाल बरड़िया और बेटी नेहा बरड़िया घायल हुए है। इस घटना के बाद …

Ratlam News/ Image Source- IBC24 File Photo
- नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से घुसे
- बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोलियां चलाई
धमतरी: firing on jewellery shop , धमतरी जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर 2 नकाबपोश बदमाशों ने बरड़िया ज्वेलर्स शॉप में गोली चलाई है। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे।
मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोलियां चलाई है। जिसमें बरड़िया ज्वेलर्स के भंवरलाल बरड़िया और बेटी नेहा बरड़िया घायल हुए है। इस घटना के बाद उन्हे धमतरी के DCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से बदमाश फरार हो गए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
read more: टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता मरीजों के स्वस्थ होने में निहित है: राज्यपाल पटेल
बता दें कि धमतरी में करीब 9 बजे नेशनल हाइवे पॉवर हाउस के पास ….बरड़िया आभूषण में दो नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से घुसे ….और अंदर से शटर बंद कर दिया ….ज्वेलरी दुकान के संचालक भंवरलाल बरड़िया को लोहे के बट से सिर पर वार किया …संचालक लहूलुहान हो गया और अपने घर वालों को आवाज लगाया …आवाज सुनकर बेटी नैना बरड़िया बीच बचाव करने पहुंची। कुछ समझ पाती बदमाशों ने एयर गन से फायर कर दिया ….नैना के पैर पर गोली लगी ….फ़ायरिंग की आवाज सुनकर घर वाले भी पहुँच गए …..चीख पुकार मची और नकाबपोश बदमाश शटर खोलकर मौके से फरार हो गए।
NH30 में भीड़ भाड़ इलाके में फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगो में हड़कंप मच गई। घटना के बाद घायल दोनों को नजदीक के DCH अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां इलाज जारी है …फायरिंग की सूचना मिलते ही धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार,एएसपी मणिशंकर चंद्रा समेत पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंची…और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर नकाबपोश बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया है।पुलिस और सायबर की टीम शहर के अलग अलग इलाकों की घेरा बंदी कर जाँच किया जाएगा और बहुत जल्द पुलिस पकड़ने में कामयाबी हासिल करेगी। बताया गया कि दो नकाबपोश बदमाश लूट के मंसूबे से दुकान के पास पैदल आए हुए थे, इस बीच अचानक एयर गन से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही धमतरी एस पी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही में जुट गए हैं।
इधर व्यापारी वर्ग में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है, शहर में बेझिझक व्यापारी पर गोली चलने से धमतरी सहम गया है..हालाकि आरोपी कहां के रहने वाले हैं, अभी पता नहीं लग पाया है ..फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है .. और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को जल्द पकड़े जाने की बात कही है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Masked miscreants entered the jewellery shop and opened fire, the shop owner and his daughter were injured
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm