BJP complaint against Kharge: भाजपा ने की मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत, महू में दिए भाषण को लेकर सिविल लाइन थाने में की FIR की मांग

Ads

BJP filed complaint against Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ बीजेपी ने रायपुर के सिविल लाइन में शिकायत लिखाई है। बीजेपी का कहना है कि खड़गे ने सनातन संस्कृति का अपमान किया है।

  •  
  • Publish Date - January 28, 2025 / 11:51 PM IST,
    Updated On - January 28, 2025 / 11:52 PM IST

BJP complaint against Kharge, image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • सिविल लाइन थाने में आवेदन सौंपकर खरगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
  • बीजेपी का कहना है कि खड़गे ने सनातन संस्कृति का अपमान किया

रायपुर: BJP filed complaint against Mallikarjun Kharge, छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत रायपुर के सिविल लाइन थाने में की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा महू में दिए गए बयान को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जेपी चंद्रवंशी ने सिविल लाइन थाने में आवेदन सौंपकर खरगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

BJP complaint against Kharge , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ बीजेपी ने रायपुर के सिविल लाइन में शिकायत लिखाई है। बीजेपी का कहना है कि खड़गे ने सनातन संस्कृति का अपमान किया है। खड़गे ने कहा था कि कुंभ में स्नान करने की होड़ मची है, लेकिन इससे गरीबी दूर नहीं होगी। बीजेपी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस का चरित्र है। इसके अलावा खड़गे के खिलाफ मुजफ़्फ़रपुर कोर्ट में भी परिवाद दर्ज कराया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं हो जाती वाले बयान का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सनातन का कोई विरोध नहीं है। खड़गे अनुभवी राजनेता हैं, कबीर जी रविदास जी जैसे संतों ने पहले से ही कहा है कि आप बाहर से साफ सफाई भले न करें लेकिन मन की जो मलीनता उसे जरूर साफ करें। रविदास जी ने कहा है मन चंगा तो कटौती में गंगा। कबीर दास जी ने भी अपने दोहों के माध्यम से समाज को संदेश दिया है कि जब आपके मन में मलीनता है तो उसका लाभ कभी भी नहीं मिलेगा आप पाप करो और डुबकी लगाओ तो आपके पाप कट जाने की गारंटी नहीं है।

read more: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से केजरीवाल के जहरीले पानी वाले बयान की जांच की मांग की

read more:  ज्योफ एलार्डिस चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आईसीसी सीईओ का पद छोड़ेंगे

क्यों बीजेपी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है?

बीजेपी का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुंभ स्नान से जुड़ा बयान देकर सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं का अपमान किया है। खड़गे ने कहा था कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी, जो बीजेपी के अनुसार भारतीय संस्कृति पर हमला है।

शिकायत कहां और किसके द्वारा दर्ज कराई गई है?

रायपुर के सिविल लाइन थाने में बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जेपी चंद्रवंशी ने खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, मुजफ्फरपुर कोर्ट में भी परिवाद दर्ज कराया गया है।

कांग्रेस का इस पर क्या रुख है?

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खड़गे के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे का बयान संत कबीर और संत रविदास के विचारों से मेल खाता है, जो बाहरी शुद्धता के बजाय मन की शुद्धता को अधिक महत्व देते थे।

खड़गे ने ऐसा क्या बयान दिया था, जिस पर विवाद हो गया?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, "गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होती।" इस बयान को बीजेपी ने भारतीय परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान मानते हुए आपत्ति जताई है।

इस विवाद का राजनीतिक महत्व क्या है?

यह विवाद आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक मुद्दों को लेकर टकराव को दर्शाता है। बीजेपी इसे सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के अपमान के रूप में पेश कर रही है, जबकि कांग्रेस इसे समाज में सुधार और जागरूकता का संदेश बता रही है।