CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report

Ads

CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 08:45 AM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 09:24 AM IST

CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी आफत की बारिश, पढ़ें Weather Report /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 23 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना
  • कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
  • आज राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली समेत कई जिलों में बारिश के आसार

रायपुर CG Me Barish Ka Alert: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। असम में भारी बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां अलग-अलग हिस्सों में बारिश (CG Weather Update) का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।

23 अगस्त तक कहां-कहां होगी बारिश (CG Weather Update)

मौसम विभाग ने प्रदेश ( Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) में 23 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई (CG Rain Alert)। IMD ने छत्तीसगढ़ (CG Me Barish Ka Alert Today) के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

CG Me Barish Ka Alert मौसम विभाग के मुताबिक आज 20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की संभावना है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, कोरबा सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।

कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें (Chhattisgarh Rain Alert)

कोरबा में 818 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

CG Me Barish Ka Alert कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 703, कोरबा 1037 मिलीमीटर, भैंसमा, 810.2, करतला 805.5, बरपाली 773.4, कटघोरा 813.4 दीपका 884.6, दर्री 954.6, पाली 863.5, हरदीबाजार 621.4, पोंड़ीउपरोड़ा 855.4, और पसान तहसील में 694.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सक्ती में 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 19 अगस्त 2026 तक 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 13.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 688.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 608.1, मालखरौदा में 902.4, डभरा में 816.7, नया बाराद्वार में 842.0, अड़भार में 756.9, हसौद में 698.7, चंद्रपुर में 914.8, एवं भोथिया में 780.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 8.2, मिली मीटर, जैजैपुर में 9.4, मालखरौदा में 13.6, डभरा में 12.7, नया बाराद्वार में 12.0, अड़भार में 13.4, हसौद में 11.4, चंद्रपुर में 23.8, एवं भोथिया में 15.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

रायगढ़ में 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ जिले में 1 अगस्त तक 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 30.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 934.6 मिली मीटर, पुसौर में 776, खरसिया में 666.2, घरघोड़ा में 617.7, तमनार में 1086, लैलूंगा में 654.4, मुकडेगा में 608.3, धरमजयगढ़ में 522.2, छाल में 960 एवं कापू में 1063.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

 

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक है?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है।

आज छत्तीसगढ़ के किन जिलों में बारिश हो सकती है?

20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

क्या बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है?

हां, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों में कौन शामिल हैं?

दिए गए आंकड़ों के अनुसार कोरबा, सक्ती और रायगढ़ में इस मानसून सीजन में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के दौरान लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। जरूरी होने पर ही बाहर जाएं और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें।