दंतेवाड़ा में दबंगई! परिवार पर बनाया मांस खाने का दबाव, इंकार किया तो गांव से निकालकर बंद किया हुक्कपानी, दर दर भटक रहा परिवार
forced a family to eat meat: पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग उन पर जबरन मांस खाने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने …

TMC Leader Murder News/Image Credit: IBC24 File Photo
- एक परिवार को गांव से निकाले जाने का सनसनीखेज मामला
- कांग्रेस ने सरकार पर बोला तीखा हमला
- प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल
दंतेवाड़ा: forced a family to eat meat, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बड़े कमेली गांव में सामाजिक दबाव और रूढ़िवादी परंपराओं के चलते एक परिवार को गांव से निकाले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग उन पर जबरन मांस खाने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो न केवल उनके साथ मारपीट की गई, बल्कि 'हुक्का-पानी' भी बंद कर दिया गया। पीड़ित परिवार बीते तीन दिनों से दंतेवाड़ा में शरण लिए हुए है और न्याय की मांग कर रहा है।
कांग्रेस ने सरकार पर बोला तीखा हमला
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लोगों को कानून का डर नहीं है। भाजपा धर्मांतरण की बात करती है, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम है। गृह मंत्री को इस मामले में जवाब देना चाहिए।"
बीजेपी ने कांग्रेस पर राजनीति करने के आरोप
कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा, "यह घटना बेहद गलत और निंदनीय है। सरकार और पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। हालांकि, इसे पूरे बस्तर क्षेत्र से जोड़ना गलत होगा। कांग्रेस इस मामले पर केवल राजनीति कर रही है।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस की सरकार में अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। जेल में बंद लोग पीछे के रास्ते से बाहर आ रहे हैं, इस पर कांग्रेस चुप है।"
प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग के बीच, यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। अब देखना होगा कि प्रशासन और राज्य सरकार इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाते हैं।
दंतेवाड़ा में परिवार पर मांस खाने के लिए दबाव बनाने में एक गौसेवक हर्षवर्धन शुक्ला ने कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने जा रहा है, ऐसे में इस प्रकार की घटना शर्मसार है, पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का हर संभव प्रयास करेंगे, मामले में हिंदू संगठनों से चर्चा करके उचित एक्शन लिया जाएगा।
read more: jaisalmer News: देशभर के सीमावर्ती राज्यों में जो मॉक ड्रिल हो रही है- DIG योगेंद्र सिंह राठौर
read more: पुणे में ‘शिवसृष्टि’ पार्क के गेट की नामपट्टिका पर पेशाब करने के आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bullying! First they forced the family to eat meat, when they refused they kicked them out of the village and stopped hookah water supply
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm