CG Ki Baat: ‘आत्मानंद’ क्यों बेहाल? उठ रहा सवाल..क्या कांग्रेस सरकार के वक्त की योजना होने का खामियाजा उठा रहे हैं बच्चे ?
CG Ki Baat: ‘आत्मानंद’ क्यों बेहाल? उठ रहा सवाल..क्या कांग्रेस सरकार के वक्त की योजना होने का खामियाजा उठा रहे हैं बच्चे ?

CG Ki Baat। Image Credit: IBC24
रायपुर। CG Ki Baat: सरकारों के बदलने पर योजनाओँ, संस्थाओँ, जगहों के नाम बदलना नयी बात नहीं है लेकिन क्या इसका खामियाजा नौनिहालों को उठाना पड़ रहा है ? दरअसल, ये सवाल उठाया है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने, पूर्व CM का आरोप है कि मौजूदा सरकार के शासनकाल में कांग्रेस सरकार के वक्त बच्चों को उच्चगुणवत्ता वाले इंग्लिश मीडियम स्कूल में सस्ते में पढ़ने की व्यवस्था देने वाले स्वामी आत्मानंद स्कूलों का फंड बीजेपी सरकार ने जानबूझकर रोका ताकि वो बंद हो जाएं। कांग्रेस का आरोप है कि आज प्रदेशभर के आत्मानंद स्कूलों की बदहाली के पीछे भाजपा की बदनीयती है। सवाल है क्या विपक्ष के आरोप सही हैं, क्या है मौजूदा दौर में आत्मानंद स्कूलों का वास्तविक हाल, कौन है उसका जम्मेदार ?
छत्तीसगढ़ के सर्वमान्य संत स्वामी आत्मानंद जी का नाम हटाकर पीएमश्री करने को आप उन्न्यन कहते हैं विष्णुदेव साय जी? आपके इस कथित उन्नयन के बाद शानदार चल रहे स्कूलों में चॉक और डस्टर तक उपलब्ध नहीं हैं , सच कहें तो आपकी सरकार को ग़रीब बच्चों से अच्छी शिक्षा का हक छीन लेने के लिए याद रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार पर स्कूली शिक्षा को लेकर ये बड़ा हमला बोला पूर्व CM भूपेश बघेल ने, भूपेश ने छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा में नवाचार का दावा करने वाले विज्ञापन पर कटाक्ष करते हुए, प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया कि सियासी ज़िद के चलते जानबूझकर पिछळी कांग्रेस सरकार के वक्त खोले गए स्वामी आत्मानंद स्कूलों का फंड रोककर दुर्दशा की जा रही है जिसका सीधा-सीधा खामियाजा प्रदेश के गरीब तबके के बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
CG Ki Baat: पूर्व CM के आरोप पर जवाब दिया भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने, कहा कि भूपेश बघेल को अशुभ बोलने की आदत पड़ गई है। अग्रवाल ने दावा किया कि कांग्रेस के समय के बदहाल स्कूलों का बीजेपी सरकार ही उद्धार करेगी। विपक्ष ने भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सरकार की बनाई योजना में कोई खामी है तो उसे सुधारना चाहिए, ना कि स्कूलों को ऐसे निराश्रित छोड़ना था। दरअसल,स्वामी आत्मानंद स्कूल्स पिछली कांग्रेस सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजक्टेस में से एक है। प्रदेशभर के 751 स्वामी आत्मानंद स्कूलों को हर साल 37.55 करोड़ का फंड मिलना था लेकिन इस साल केवल 5.93 करोड़ का फंड ही जारी हुआ, नतीजा ये कि, रायपुर जिले के 36 स्कूलों समेत प्रदेश के सभी 751 स्कूल वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं। हालात ये हैं कि स्कूलों को बिजली बिल, सफाई और कुर्सी-बेंच जैसी बुनियादी चीजों के लिए भी उधार लेना पड़ रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: CG Ki Baat: Why is 'Atmanand' in such a bad state? Questions arise..are the children bearing the brunt of the scheme being implemented during the Congress government?
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm