Bilaspur news today: टैक्स वसूली को लेकर एक्शन में निगम प्रशासन, बड़े बकायादारों पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी

action for tax recovery: चालू वित्तीय वर्ष में अब तक केवल 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली नगर निगम कर सका है। ठेका कंपनी को हटाने के बाद निगम अब खुद टैक्स की वसूली कर रहा है।

Bilaspur news today: टैक्स वसूली को लेकर एक्शन में निगम प्रशासन, बड़े बकायादारों पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी

bilaspur news today, image source: ibc24 file image

Modified Date: March 7, 2025 / 05:59 pm IST
Published Date: March 7, 2025 5:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली का सिस्टम लंबे समय से गड़बड़ाया
  • ठेका कंपनी को हटाने के बाद निगम अब खुद टैक्स की वसूली कर रहा

बिलासपुर: bilaspur news today, बिलासपुर में टैक्स वसूली को लेकर निगम अब एक्शन में है। वित्तीय वर्ष के समाप्ति के साथ नई निगम सरकार के सामने टैक्स वसूली का बड़ा टारगेट है। कई बड़े बकायादार निगम के टैक्स वसूली के टारगेट को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में बड़े बकायादारों पर अब कुर्की कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक केवल 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली नगर निगम कर सका है। ठेका कंपनी को हटाने के बाद निगम अब खुद टैक्स की वसूली कर रहा है।

दरअसल, बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली का सिस्टम लंबे समय से गड़बड़ाया हुआ है। पहले बड़े बकायादार फिर ठेका कंपनी ने निगम को टैक्स वसूली के टारगेट में पीछे कर दिया है। कई बड़े बकायादार हैं, जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ठेका कंपनी भी ऐसे बकायादारों से लंबे समय से टैक्स की वसूली नहीं कर पाई है। ऐसे में निगम ने अब ठेका कंपनी को हटाते हुए खुद टैक्स वसूली का जिम्मा सम्हाला है।

read more:  वियतनामी नौसेना के लिए ‘अल्ट्रासोनिक ट्रांसड्यूसर’ तत्वों का निर्माण करेगी केलट्रॉन: मंत्री राजीव

bilaspur news today, अब जब चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है, टैक्स वसूली में पीछे चल रहे निगम की चुनौती बढ़ी हुई है। अब तक केवल 50 से 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली हो सकी है। करीब 50 करोड़ रुपए आने वाले दिनों में निगम को वसूलने हैं। लेकिन निगम का पुराना जो रिकॉर्ड रहा है, उसमें 65 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स की वसूली निगम नहीं कर सका है। ऐसे में टैक्स वसूली का प्रतिशत बढ़ाने निगम ने अब एक्शन मोड में है।

बड़े बकायादारों पर जहां नोटिस के साथ कुर्की की तैयारी की जा रही है, वहीं अन्य बकायादारों को भी डोर टू डोर नॉक किया जा रहा है। निगम की अलग- अलग टीमें इसके लिए बनाई गई हैं, जो जोनवार बकाया टैक्स की वसूली में लगे हैं। निगम अधिकारियों की माने तो वे 90 परसेंट टैक्स वसूली के टारगेट को लेकर चल रहे हैं। ठेका कंपनी को हटाने के बाद टैक्स की वसूली बढ़ी है। बड़े बकायादारों पर कार्रवाई के साथ इसमें और तेजी आएगी।

read more:  Korba Crime Latest News: कोरबा में नहीं थम रही वारदातें.. अब हुई डेढ़ लाख रुपए की उठाईगिरी, कार का शीशा तोड़ ले भागे बदमाश

गौरतलब है कि, वर्तमान में शहर और आउटर के वार्डों को मिलाकर निगम में 1.27 लाख के करीब करदाता हैं, जिनसे निगम टैक्स वसूलता है। इसमें लगभग 10 से 15% करदाता ऐसे हैं जो वर्षों से निगम को टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com