ED Raids on Salim Pathan: वक्फ बोर्ड की संपत्ति से खेल! गुजरात में 100 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, सलीम पठान के 10 ठिकानों पर ED का रेड

गुजरात में 100 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश...ED Raids on Salim Pathan: Playing with Waqf Board's property! 100 crore scam exposed in Gujarat

ED Raids on Salim Pathan: वक्फ बोर्ड की संपत्ति से खेल! गुजरात में 100 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, सलीम पठान के 10 ठिकानों पर ED का रेड

ED Raids on Salim Pathan | Image Source | IBC24

Modified Date: May 6, 2025 / 02:40 pm IST
Published Date: May 6, 2025 1:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अहमदाबाद में वक्फ धोखाधड़ी मामले में ED की रेड
  • सलीम पठान के 10 स्थानों पर छापा मारा गया
  • 100 करोड़ रुपये की वक्फ धोखाधड़ी का है आरोप

अहमदाबाद: ED Raids on Salim Pathan:  गुजरात में वक्फ संपत्ति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद में वक्फ ट्रस्ट से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी मामले में ED ने सलीम पठान के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

Read More : Janaki Navami in Ayodhya: अयोध्या में जानकी नवमी की धूम, दोपहर 12 बजे होगा माता सीता का जन्मोत्सव

ED Raids on Salim Pathan:  सलीम पठान पर करीब 100 करोड़ रुपये की वक्फ धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सलीम पठान ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध रूप से किराया एकत्र किया और उस धन का दुरुपयोग किया। ED की कार्रवाई कांची मस्जिद वक्फ ट्रस्ट और शाह बड़ा कसम ट्रस्ट से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि इन ट्रस्टों की संपत्तियों को लेकर लंबे समय से अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं।

Read More : MP Board Pass Percentage 2025: 10वीं में 76.42% और 12वीं में 74.48% छात्र हुए पास, एमपी बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी

ED Raids on Salim Pathan:  सलीम पठान पर आरोप है कि उन्होंने इन ट्रस्टों की जमीनों और संपत्तियों से अवैध रूप से करोड़ों रुपये का किराया वसूल कर उसे निजी हित में इस्तेमाल किया। ED को शक है कि अवैध रूप से एकत्र की गई राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के ज़रिए अन्य संपत्तियों में निवेश किया गया है। फिलहाल सलीम पठान और उनके सहयोगियों की वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।