Ekta Kapoor Producer News : “मेरे पिता असली नाग थे…” एकता कपूर के इस खुलासे से इंटरनेट पर मचा तहलका, वायरल हुआ जितेंद्र का पुराना वीडियो

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पिता जितेंद्र की फिल्म ‘नागिन’ का वीडियो शेयर करते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में खुद को ‘नागिन’ बताया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Ekta Kapoor Producer News : “मेरे पिता असली नाग थे…” एकता कपूर के इस खुलासे से इंटरनेट पर मचा तहलका, वायरल हुआ जितेंद्र का पुराना वीडियो

Ekta Kapoor Producer News / Image Source : EKTA KAPOOR INSTAGRAM

Modified Date: February 6, 2026 / 10:51 pm IST
Published Date: February 6, 2026 10:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एकता कपूर ने पिता जितेंद्र की फिल्म ‘नागिन’ का वीडियो किया शेयर टी
  • इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद को बताया ‘नागिन’
  • टीवी पर ‘नागिन 7’ से एक बार फिर छाई एकता कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क: Ekta Kapoor Producer News  किसी भी बेटी के लिए उसके पिता सुपरहीरो होते हैं, लेकिन बॉलीवुड की ‘कंटेंट क्वीन’ एकता कपूर की नजर में उनके पिता जितेंद्र कुछ अलग और दिलचस्प है। हाल ही में एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए एक ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। एकता ने सवाल उठाया कि अगर उनके पिता ‘असली नाग’ हैं, तो क्या वह खुद एक नागिन हैं?

पिता जितेंद्र का नागिन’ कनेक्शन

दरअसल, एकता कपूर ने साल 1976 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘नागिन’ का गाना ‘तेरे संग प्यार में’ शेयर किया।( Ekta Kapoor Instagram )इस वीडियो में जितेंद्र अभिनेत्री रीना रॉय के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। एकता ने कैप्शन लिखा, “मेरे पिता असली नाग थे, तो क्या इसका मतलब है कि मैं भी नागिन हूँ?” बता दें कि राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नागिन’ अपने दौर की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म थी। इसमें जितेंद्र ने एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाई थी, जिसकी हत्या का बदला रीना रॉय एक-एक करके शिकारियों से लेती है।

किरदार से ‘फ्रेंचाइजी’ तक का सफर यह इत्तेफाक ही है कि जिस विषय पर उनके पिता ने फिल्म की थी, आज एकता कपूर उसी नागिन फ्रेंचाइजी की सबसे सफल निर्माता मानी जाती हैं। टेलीविजन पर ‘नागिन’ सीरीज के अब तक के सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं।

Naagin 7 का जलवा बरकरार

इन दिनों एकता कपूर का नागिन 7 ‘ छोटे पर्दे पर धूम मचा रहा है। इस सीजन में बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। वह अनंता का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए नागिन का रूप धारण करती है। एकता के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है और फैंस उनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.