पूर्व राज्यपाल रमेश बैस का मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान, फिर से सक्रिय हुए सीनियर बीजेपी नेता
Ramesh Bais on cabinet expansion: उन्होंने फिर से प्रदेश में अपनी सक्रियता, साय सरकार के कामकाज और मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि …

Ramesh Bais on cabinet expansion, image source: ibc24
- मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर प्रतिक्रिया दी
- सांसद- विधायक का टिकट मिलेगा इसकी अपेक्षा अब नहीं
बिलासपुर: Ramesh Bais on cabinet expansion, पूर्व राज्यपाल व सीनियर बीजेपी नेता रमेश बैस आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने फिर से प्रदेश में अपनी सक्रियता, साय सरकार के कामकाज और मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल का समय हो गया प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे वापस छग आ गए हैं। यहां आते ही उन्होंने पार्टी ज्वाइन किया है। संगठन मंत्री व प्रभारी को उन्होंने कहा है कि, पार्टी उनका पूरा उपयोग कर सकती है। उनके पास अब पूरा समय है। पार्टी उन्हें जो भी जवाबदारी देगी, उसके लिए वे तैयार हैं। जवाबदारी मिलेगी तो वे बिल्कुल पार्टी का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, सांसद- विधायक का टिकट मिलेगा इसकी अपेक्षा अब नहीं है। लेकिन 75 का क्राइटेरिया कोई संविधान में नहीं है केवल पार्टी ने अपना नियम बनाया है।
मंत्रिमंडल के विस्तार पर प्रतिक्रिया
Ramesh Bais on cabinet expansion, आगे उन्होंने साय मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर कहा कि, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी करना चाहिए। डेढ़ साल से अधिक का समय हो गया है, मंत्री का पद खाली है। किसी भी कार्यकर्ता को जवाबदारी मिलती तो वह काम करता। संबंधित मंत्रालय में ठीक से काम होता। अब जल्दी जितने भी मंत्री लेना हो लेना चाहिए। लंबे समय से खाली मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहिए।
शराबबंदी के सवाल पर जवाब
इसके अलावा आगे उन्होंने प्रदेश में शराबबंदी के सवाल पर कहा कि, शराब के बारे में सरकार को सोचना चाहिए और कंट्रोल करना चाहिए। सर्वे में भी सामने आया है देश में सबसे अधिक कहीं शराब की खपत होती है तो वो छत्तीसगढ़ है। यह चिंता का विषय है। आने वाली पीढ़ी को देखते हुए इस पर सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए।
read more: खुद को ‘आलमगीर’ कहने वाला औरंगजेब महाराष्ट्र में हारा, दफनाया गया : शाह
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रमेश बैस ने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वे छत्तीसगढ़ वापस आ गए हैं और पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने संगठन मंत्री और प्रभारी से कहा है कि पार्टी उनके अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर सकती है। उनके पास अब पूरा समय है, और वे पार्टी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Former Governor Ramesh Bais's big statement on cabinet expansion, senior BJP leader becomes active again
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm