BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CM Dr. Mohan Yadav in Mhow: आज महू दौरे पर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कामधेनु गौशाला का किया भूमि पूजन, कहा- ‘अनजाने में गौ माता पर हमसे भी गलतियां हुई’

CM Dr. Mohan Yadav in Mhow: आज महू दौरे पर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, कामधेनु गौशाला का किया भूमि पूजन, कहा- ‘अनजाने में गौ माता पर हमसे भी गलतियां …

State Level Nishad Raj Conference | Image source: MP DPR

State Level Nishad Raj Conference | Image source: MP DPR

Shyam Dwivedi
Published: 12 Apr 2025 | 4:06 pmModified: 12 Apr 2025 | 4:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. डॉ मोहन यादव ने महू के ग्राम आशापुरा में नगर निगम के द्वारा बनाई जा रही कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन किया।
  2. गोवंश संरक्षण के लिए आशापुरा में 25 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक गौशाला बनाई जा रही है।
  3. जिसमें की 10 हजार से अधिक गोवंश को प्राकृतिक परिक्षेत्र में रखा जाएगा।

महू। CM Dr. Mohan Yadav in Mhow: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महू के ग्राम आशापुरा में नगर निगम के द्वारा बनाई जा रही कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन किया। गोवंश संरक्षण के लिए आशापुरा में 25 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक गौशाला बनाई जा रही है। जिसमें की 10 हजार से अधिक गोवंश को प्राकृतिक परिक्षेत्र में रखा जाएगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के अंदर एक गोपाल परिवार के व्यक्ति को केवल वोट के चक्कर में गौशाला में बदबू आती है। भारत में रहकर गौशाला में जिसको बदबू आए उसको भारत में रहने का अधिकार नहीं है।

read more: Damoh Mission Hospital Case Update: फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाली लैब की तस्वीरे आई सामने.. आरोपी के घर से बरामद हुई नकली सील, जांच में जुटी पुलिस 

इंदौर के महू में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आशापुर गांव में गौशाला का भूमि पूजन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि भारत के अंदर गौ सेवा का संकल्प बहुत पहले से जुड़ा हुआ है। अपनी मां के अलावा एक ऐसी मां है जो अपने बच्चों को पूछती है। सीएम ने कहा कि हमारी पहचान दुनिया में दूध दही के देश की थी एक ऐसा देश था जहां दूध की नदियां बहती थी। दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन होता था लेकिन अब ब्राज़ील नामक देश है। हमारी देसी गौ माता की नस्ल कई सालों पहले वहां गई और ब्राजील का पूरा दूध उत्पादन का चक्र बदल गया।

सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति पवित्र है कि घर में सबसे पहली रोटी गौ माता के लिए बनाई जाती थी हमारी प्रकृति से जुड़ने के परमात्मा ने नियम बनाए हैं। लेकिन धीरे-धीरे वोट बैंक की राजनीति के कारण पूर्ववर्ती सरकारों ने चारगाहे की जमीन दे दी बाद में सिंचाई के संसाधनों में ट्रैक्टर आ गया जिसका सबसे अधिक असर बैल और गाय पर पड़ा। जाने अनजाने में गौ माता पर हमसे भी गलतियां हुई है लेकिन अब हमने तय किया है कि ऐसा गोवंश जिसका कोई परिवार नहीं होगा उसे हम रखेंगे।

सीएम ने कहा कि आज के जमाने में यह परंपरा बन गई है अब तो गौशाला के अंदर अपने बच्चों का जन्मदिन मनाने के लिए कई परिवार आ रहे हैं। लेकिन यह बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के अंदर गोपाल परिवार से आने वाले व्यक्ति को वोट बैंक के चक्कर में गौशाला में बदबू आती है। भारत में रहकर गौशाला में जिसे बदबू आए उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं है।

सीएम ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है हमने सारे त्यौहार धूमधाम से मनाना शुरू कर दिए हैं और अब लाल किले पर तलवार लहराकर विक्रमादित्य के समय को भी याद किया जाएगा। सीएम ने कहा कि किसान और दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए हमारी सरकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर योजना प्रारंभ कर रही हैं जिसमें 25 प्रतिशत अनुदान सरकार के द्वारा दिया जाएगा इसमें किसान की आमदनी फसल के साथ-साथ दूध उत्पादन के माध्यम से भी बढ़ेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=jnLHCaLN8YA

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Dr. Mohan Yadav arrived on Mhow tour today, performed Bhoomi Pujan of Kamdhenu Gaushala

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm