CG Ambikapur news: प्रेग्नेंट प्रेमिका को खिलाई अबॉर्शन की गोली! फिर अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया प्रेमी, युवती की मौत पर बवाल
pregnant girlfriend death: युवती के परिजनों का आरोप है कि गोलू विश्वकर्मा युवती से प्रेम संबंध स्थापित कर चुका था, मगर शादी से इनकार कर रहा था। इधर युवती गोलू …

- युवती को जबरन गर्भपात की गोली खिलाई
- युवती के साथ गोलू विश्वकर्मा के कई फोटो वायरल
- 5 महीने की गर्भवती युवती की गोलू से ही शादी की जिद
अंबिकापुर: pregnant girlfriend death, गर्लफ्रेंड को पहले खिलाई अबॉर्शन की गोली, फिर 5 महीने की गर्भवती प्रेमिका की जब बिगड़ी तबीयत, तो अस्पताल में कराया भर्ती और छोड़कर हो गया फरार प्रेमी, इलाज के दौरान प्रेमिका की हो गई मौत, अब मृतका के परिवार वाले आरोपी प्रेमी युवक पर मारपीट कर अबॉर्शन की दवा जबरन खिलाने का लगा रहे आरोप। पुलिस मामले में जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की कह रही है बात।
5 महीने की गर्भवती युवती की गोलू से ही शादी की जिद
दरअसल, पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां के मायापुर इलाके की रहने वाली एक युवती का इसी इलाके के रहने वाले गोलू विश्वकर्मा के साथ प्रेम संबंध था। युवती 5 महीने की गर्भवती भी थी, युवती के परिजनों का आरोप है कि गोलू विश्वकर्मा युवती से प्रेम संबंध स्थापित कर चुका था, मगर शादी से इनकार कर रहा था। इधर युवती गोलू से ही शादी की जिद करने के कारण दूसरे किसी लड़के से शादी भी नहीं कर रही थी।
read more: कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है: विदेश मंत्रालय
युवती को जबरन गर्भपात की गोली खिलाई
CG Ambikapur news: इस बीच आरोप है कि गोलू विश्वकर्मा ने युवती के साथ मारपीट करते हुए जबरन उसे गर्भपात की गोली खिला दी। जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, तब गोलू और उसके एक परिजन ने ही युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और फिर मौका देखकर वहां से फरार हो गए। युवती की बिगड़ती हालत के बाद उसकी मौत हो गई जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
युवती के साथ गोलू विश्वकर्मा के कई फोटो वायरल
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि मामले में जांच और पीएम रिपोर्ट के आने पर ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकेगी। हालांकि जिस तरह से युवती के साथ गोलू विश्वकर्मा के कई फोटो वायरल हो रहे हैं, उससे साफ है कि युवती गोलू से बेइंतहा मोहब्बत करती थी। मगर गोलू इस युवती के मोहब्बत पर खरा साबित नहीं हो सका और अब युवती अब इस दुनिया में भी नहीं है।
read more: पाकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने भारतीय हमलों में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
ऐसे में देखना होगा कि पुलिस की जांच में किस तरह के खुलासे होते हैं और क्या गोलू पर किसी तरह की कार्रवाई हो पाती है या नहीं?
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Gave abortion pills to pregnant girlfriend! Then boyfriend admitted her to hospital and fled, uproar over girl's death
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm