Prayagraj mahakumbh 2025: महाकुंभ में गंगा घाट पर कार से उतरिए, मात्र 5-10 कदम चलकर हो जाएगा स्नान..देखें ये जगह
prayagraj mahakumbh : प्रयागराज शहर में दिन रात तीर्थ यात्रियों का जन सैलाब महाकुंभ स्नान के लिए जाता दिख जाता है। लेकिन जीवन के ब्लैक एंड व्हाइट शेड की तरह …

prayagraj mahakumbh 2025, image source: ibc24
- संगम क्षेत्र के आसपास के 5 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में ही तीर्थ यात्रियों की जबरदस्त भीड़
- 22 नंबर घाट पर आराम से स्नान और फिर कार से ही वापस जा सकते हैं आप
प्रयागराज: prayagraj mahakumbh 2025, महाकुंभ में बेतहाशा भीड़ की खबर आप इन दिनों देख और पढ़ रहे हैं। इसकी तस्वीर भी सामने आ रही है। प्रयागराज शहर में दिन रात तीर्थ यात्रियों का जन सैलाब महाकुंभ स्नान के लिए जाता दिख जाता है। लेकिन जीवन के ब्लैक एंड व्हाइट शेड की तरह महाकुंभ का गजब का कंट्रास्ट कलर दिख रहा है।
एक तरफ हर दिन करीब 1 करोड़ लोगों के आने और स्नान करने वाली बेतहाशा भीड़ की तस्वीर है, वहीं दूसरी ओर इसी महाकुंभ में ऐसी भी जगह है जहां आप आराम से अपनी कार से पहुंचते हैं पूरी फैमिली के साथ, गंगा की ठीक किनारे महाकुंभ क्षेत्र में ही अपनी कार पार्क करते हैं, और महज पांच से 10 कदम चलकर आप कुंभ स्नान कर लेते हैं। जी हां यह बिल्कुल सच है और यही तस्वीर हम आपको दिखाने भी जा रहे हैं।
दरअसल संगम क्षेत्र के आसपास के 5 से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में ही तीर्थ यात्रियों की जबरदस्त भीड़ है, बाकी बहुत बड़े इलाके में आप आराम से अपनी कार से पहुंच कर वहां स्नान कर सकते हैं, यह जगह है 22 नंबर घाट और फिर कार से ही वापस जा सकते हैं।
घाट के ठीक किनारे स्नान कर रहे लोगों की भीड़ और इस घाट पर मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पासिंग की पार्क गाड़ियां देख सकते हैं, देशभर से आए हुए लोगों से आईबीसी24 के संवाददाता राजेश राज ने बातचीत की है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Get off the car at the Ganga Ghat during Maha Kumbh, Kumbh bath can be done by walking just 5 to 10 steps..see which place is this
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm