Gwalior Rape News: नगर पालिका कर्मचारी की घिनौनी करतूत, नौकरी का झांसा देकर मां-बेटी के साथ किया ऐसा काम, सुनकर कांप जाएगी रूह
Gwalior Rape News: नगर पालिका कर्मचारी की घिनौनी करतूत, नौकरी का झांसा देकर मां-बेटी के साथ किया ऐसा काम, सुनकर कांप जाएगी रूह
Gwalior Rape News/Image Source: IBC24
Gwalior Rape News: ग्वालियर के डबरा नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी के द्वारा शादीशुदा महिला के साथ नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने नौकरी लगवाने का लालच देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 27 फरवरी रात आरोपी ने उसकी 12 साल की बेटी के साथ भी गलत हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस डर के कारण चुप रही फिर पीड़िता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
तीन साल पहले हुई थी मुलाकात
दअरसल, झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबनी नाका निवासी 40 साल की पीड़िता ने मूल रूप से डबरा की रहने वाली है। उसका विवाह 31 मई 2007 को हुआ था। उनके दो बेटियां है एक कि उम्र 18 साल और दूसरी की उम्र 12 साल है। पति से विवाद के चलते वह पति से अलग रहकर नाबालिग बेटी के साथ नाका चंद्रवदनी इलाके में किराये के मकान में रहती है। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात दीपांशु बाथम निवासी डबरा से हुई थी। दीपांशु बाथम डबरा नगर पालिका में कर्मचारी है। आरोप है कि दीपांशु ने मोबाइल नंबर लेकर रोज कॉल करना शुरू कर दिया। उसने झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। जिससे उसका और उसकी बेटी का जीवन अच्छे से चलेगा।
नौकरी का लालच देकर करता रहा दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक 8 मई 2023 की दोपहर दीपांशु उसके किराये के कमरे पर आया। उस वक्त बेटी नव्या घर पर नहीं थी। आरोपी ने कहा कि नौकरी चाहिए तो शारीरिक संबंध बनाने पड़ेंगे। इसके बाद उसने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी दीपांशु आए दिन कमरे पर आता और नौकरी का लालच देकर दुष्कर्म करता रहा। 27 फरवरी 2026 को आरोपी उसके कमरे पर आया और रात के समय घर पर रुक गया। नौकरी की बात करने पर आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया। उसी रात करीब 1 बजे जब 12 वर्ष 7 माह की नाबालिग बेटी सो रही थी तभी आरोपी ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता ने मना किया तो बेटी जाग गई और डरकर रोने लगी। जब मां-बेटी ने थाने में रिपोर्ट की बात कही तो आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि डर के कारण वह अब तक चुप रही। लेकिन आरोपी हरकत से बाज नही आया तो मां बेटी थाने पहुँची और घटना की शिकायत की। वही पुलिस ने आरोपी दीपांशु बाथम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव बे बताया कि नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी के द्वारा शादीशुदा महिला के साथ नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने नौकरी लगवाने का लालच देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 27 फरवरी रात आरोपी ने उसकी 12 साल की बेटी के साथ भी गलत हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।इस डर के कारण चुप रही फिर पीड़िता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :
- Gwalior Murder News: इस बात से इनकार करना पड़ा भारी, आधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी
- D Sudhakar Death News: 66 साल की उम्र में इस कैबिनेट मंत्री का निधन, फेफड़ों के संक्रमण ने ली जान, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप
- RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा
- Vande Bharat: ED की कार्रवाई.. सियासी पारा हाई! मान के मंत्री की गिरफ्तारी, पंजाब में तनाव भारी, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
- Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Facebook


