Hong Kong Airport Aeroplane Crash: 3:50 AM… एक धमाके के साथ कांप उठा हांगकांग एयरपोर्ट! रनवे से फिसला बोइंग 747, समुद्र में समाया विमान, दो की मौत
एशिया के सबसे व्यस्त और हाई-टेक एयरपोर्ट्स में शुमार हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ जिसने यात्रियों से लेकर एविएशन इंडस्ट्री तक को हिला दिया।

Hong Kong Airport Aeroplane Crash
- हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा
- रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा बोइंग 747 कार्गो प्लेन
- दो ग्राउंड स्टाफ की मौके पर मौत, 4 क्रू सदस्य सुरक्षित
Hong Kong Airport Aeroplane Crash: एशिया के सबसे व्यस्त और हाई-टेक एयरपोर्ट्स में शुमार हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ जिसने यात्रियों से लेकर एविएशन इंडस्ट्री तक को हिला दिया। दुबई से उड़ान भरने वाला एक कार्गो विमान (Boeing 747) लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सीधे समुद्र में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की भयावह तस्वीरें
यह हादसा सोमवार तड़के 3:50 बजे (स्थानीय समय) हुआ। दुबई के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संख्या EK9788 के तहत रवाना हुआ यह विमान, जैसे ही हांगकांग एयरस्पेस में पहुंचा, उसकी लैंडिंग असामान्य दिखने लगी। लैंडिंग के समय विमान रनवे से फिसल गया और सीधे समुद्र में गिर गया। विमान का पिछला हिस्सा और टेल सेक्शन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पानी में समा गया।
मृतक और घायलों की जानकारी
Hong Kong Airport Aeroplane Crash: विमान में सवार चार क्रू मेंबर्स को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, जिन्हें हांगकांग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन हादसे का सबसे दुखद पहलू ये है कि एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के दो कर्मचारी, जो रनवे के नजदीक ग्राउंड व्हीकल में मौजूद थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
कौन चला रहा था विमान?
यह 32 साल पुराना बोइंग 747 कार्गो विमान था जिसे तुर्की की AirACT एयरलाइन संचालित कर रही थी, और यह एमिरेट्स के लिए उड़ान भर रहा था। एमिरेट्स ने बयान जारी कर कहा है कि विमान में कोई कार्गो लोड नहीं था और सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
हवाई यातायात प्रभावित
इस हादसे के चलते हांगकांग एयरपोर्ट ने अपने तीन रनवे में से एक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस कारण दर्जनों इनबाउंड और आउटबाउंड उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एविएशन डिपार्टमेंट हादसे की जांच में जुट गए हैं।
याद दिलाता है 1999 की चाइना एयरलाइंस क्रैश
इस घटना ने एक बार फिर 1999 की चाइना एयरलाइंस दुर्घटना की याद दिला दी है, जब तूफान के दौरान एक यात्री विमान रनवे से आगे निकलकर समुद्र में गिर गया था और तीन लोगों की जान गई थी। उस समय यह हादसा काई टाक एयरपोर्ट पर हुआ था, जो अब बंद हो चुका है।
अब तक की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक
हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 27 साल के इतिहास में यह सबसे गंभीर हादसों में से एक माना जा रहा है। विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर रनवे और ग्राउंड ऑपरेशंस की निगरानी को लेकर।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा 20 अक्टूबर 2025 को तड़के सुबह 3:50 बजे हुआ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Hong Kong Airport Aeroplane Crash: 3:50 AM… Hong Kong Airport shook with a bang!
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 am