#IBC24MINDSUMMIT: धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसके इशारे पर चलते हैं, IBC24 महामंच पर सामने आई सच्चाई
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम किसी के हिसाब से नहीं चलते हम तो सिर्फ हनुमान जी के इशारे पर चल रहे हैं।

Dhirendra Shastri in IBC24 MIND SUMMIT
भोपाल : Dheerendra shashtri on IBC24 MIND SUMMIT, IBC24 के माइंड समिति में आज बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए। इस दौरान आईबीसी24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने उनसे चर्चा की। उन्होंने जनता के सवालों को धीरेंद्र के सामने रखा। उनसे यह पूछा गया कि आजकल लोगों से जब पूछा जाता है कि क्या चल रहा है? तो लोग कहते हैं इस समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री चल रहे हैं, इसका मतलब दोनों अर्थों में है, यानि बाबा पदयात्रा भी कर रहे हैं और आजकल उनकी बयार भी बह रही है। जब उनसे पूछा गया है कि आप पदयात्रा क्यों कर रहे हैं? तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत में हिंदुओं की स्थिति बहुत विचित्र है, बांग्लादेश की पिक्चर लाइव दिखाई जा रही है, जिस कारण से हम अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
#IBC24MINDSUMMIT: वहीं जब उनसे पूछा गया कि आप किसके हिसाब से चलते हैं? कौन सी शक्तियां हैं जो सहयोग कर रही हैं? इस पर जवाब देते हुए बागेश्वर धाम के बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग पर पिछले तीन चार साल से हम मुखर होकर कह रहे हैं, जब से हमने कथा करना आरंभ किया तब से सनातन संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। इस देश में हिंदू की बात करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है क्योंकि सब के मन में डर है, लेकिन हमारे पीछे कोई एजेंडा नहीं है।
हम सिर्फ हनुमान जी के इशारे पर चल रहे
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हम किसी के हिसाब से नहीं चलते हम अपने घर वालों के इशारे पर नहीं चलते तो हमें कौन चला सकता है? हम तो सिर्फ हनुमान जी के इशारे पर चल रहे हैं। हम तो केवल इस देश के 100 करोड़ हिंदुओं के इशारे पर चल रहे हैं, क्योंकि इस देश को बचाना है, तो हिंदुओं को बचाना पड़ेगा। हिंदू रहेगा तो हिंदुस्तान रहेगा हिंदुस्तान रहेगा तभी तो प्रभु श्री राम प्रकट होंगे, तभी तो कलयुग में कल्कि अवतार होगा, तभी तो रामचरितमानस बचेगी। तो हिंदूराष्ट्र इन 100 करोड़ हिंदुओं का एजेंडा है, यह 100 करोड़ हमारे पीछे हैं। अब किसी को स्वीकार हो या नहीं स्वीकार हो।
https://www.youtube.com/live/cpcKd9CkVUM?si=gbVH0l9E7vDJv-9C
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhirendra Shastri made a big revelation, told on whose instructions we follow, the truth came out on IBC24 Mahamanch
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm