#IBC24MINDSUMMIT: कर्ज लेकर घी पीने का काम मोहन यादव सरकार कर रही है? IBC24 के तीखे सवालों में घिरे भाजपा नेता आशीष शर्मा

#IBC24MINDSUMMIT: कर्ज लेकर घी पीने का काम मोहन यादव सरकार कर रही है? IBC24 के तीखे सवालों में घिरे भाजपा नेता आशीष शर्मा

#IBC24MINDSUMMIT: कर्ज लेकर घी पीने का काम मोहन यादव सरकार कर रही है? IBC24 के तीखे सवालों में घिरे भाजपा नेता आशीष शर्मा

#IBC24MINDSUMMIT । Image Credit: IBC24

Modified Date: December 7, 2024 / 05:14 pm IST
Published Date: December 7, 2024 5:14 pm IST

भोपाल।#IBC24MINDSUMMIT: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार यानी आज देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।

#IBC24MINDSUMMIT: ‘किसान खाद के लिए हलाकान, मंत्री कर सिर्फ दे रहे बयान’ नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का गंभीर आरोप..

माइंड समिट-पाथ टू प्रोग्रेस’ के सेशन में पक्ष-विपक्ष पर बता की गई। इस दौरान भाजपा नेता आशीष शर्मा से पूछा गया कि, कर्ज लेकर घी पीने का काम मोहन यादव सरकार कर रही है? विपक्ष हर मंच से ये आरोप लगाती है कि प्रदेश में हर व्यक्ति पर 40 हजार का कर्ज आपने लाद दिया है। इस पर आप क्या है कहना चाहेंगे? जिस पर उन्होंने जिस राज्य में उनकी सरकार है वहां भी कर्ज लिया गया है। कर्ज लेनी की एक सीमा होती है और मध्यप्रदेश की सरकार ने उस लीमिट को अभी तक क्रॉस नहीं किया है। वहीं जहां तक बात है कि इस कर्ज का उपयोग मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के खेत राशि के लिए किया जाता है। राशन पहुंचाने के लिए किया जाता है, गरीब कन्यों के विवाह के लिए किया जाता है। मध्यप्रदेश के विकास के लिए पैसा खर्च किया जाता है। इसलिए मैं मानता हूं कि अच्छी वित्तीय स्थिति मध्यप्रदेश सरकार की है।

#IBC24MINDSUMMIT: ‘कमलनाथ की सरकार ने लेट किया मेट्रो ट्रेन का प्रोजेक्ट…उन्हें आईफा अवॉर्ड की चिंता थी’ नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया खुलासा

#IBC24MINDSUMMIT: मध्यप्रदेश को पुनविकास की ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए और लगातार मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने जो काम मध्यप्रदेश में किया है उन कामों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आगे बढ़ा रही है। अच्छी सड़के हो, स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर हो, शिक्षा के लिए सीएम साइज संस्था का प्रदेश में और बेहतर हो, सिंचाई परियोजनाएं और अधिक खेतों को सिंचाई के लिए उपलब्ध हो, रोजगार व निवेश और मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर हो। इन सभी क्षेत्रों में लगातार हमारी सरकार काम कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार को विकास दिखाई नहीं देता है।


 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में