IPL Match Raipur : छत्तीसगढ़ के ये छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच, साय सरकार का बड़ा फैसला

Ads

IPL Match Raipur : छत्तीसगढ़ के ये छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच, साय सरकार का बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 12:05 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 12:23 AM IST

IPL Match Raipur/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में IPL 2026 के दो बड़े मुकाबले 10 और 13 मई को
  • 10वीं-12वीं के टॉपर्स को फ्री में मैच देखने का मौका
  • RCB, MI और KKR जैसी बड़ी टीमों का होगा मुकाबला

रायपुर IPL Match Raipur : छत्तीसगढ़ में होने वाले आईपीएल मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। इस सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 (IPL Match Raipur) के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद 13 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

 

इसी बीच विष्णुदेव साय सरकार ने 10वी-12वी के टॉपर्स को फ्री में क्रिकेट (IPL Match Raipur) मैच दिखाने का फैसला लिया है, टॉपर्स RCB और MI के बीच 10 मई और 13 मई को KKR और RCB के बीच होने वाले मुकाबले का आनंद उठा सकेंगे। छात्रों को शिक्षक के साथ भेजा जाएगा, सुबह 10.00 बजे तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है, टिकट, ठहरने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन की रहेगी। जिसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

 

7:30 बजे से शुरू होंगे मुकाबले (Raipur Me IPL Match)

दोनों मैच (IPL Match Raipur) शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

 

BookMyShow से कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट बुक

अब 10 मई को होने वाले मैच (IPL Match Raipur) के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीद सकते हैं। टिकट विंडो खुलते ही आधी से ज्यादा सीट बुक दिखा रही है वहीं वेबसाइट भी हैंग हो गई। जिससे क्रिकेट प्रेमी अब बेचैन नजर आ रहे हैं।

 

RCB की वेबसाइट से होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री

दरअसल, RCB (IPL Match Raipur) ने अपने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कल से मैच के टिकट RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। RCB ने किक्रेट प्रेमियों को ये भी सलाह दी है कि किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप से निकली टिकट न खरीदें।

रायपुर में IPL मैच कब होंगे?

10 मई और 13 मई को दो मैच खेले जाएंगे।

किन टीमों के बीच मुकाबला होगा?

RCB vs MI और RCB vs KKR के बीच मैच होंगे।

टॉपर्स को क्या सुविधा दी जाएगी?

टॉपर्स को फ्री टिकट, ठहरने और भोजन की सुविधा दी जाएगी।

मैच का समय क्या रहेगा?

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

टीमें कब रायपुर पहुंचेंगी?

RCB 8 मई को पहुंचेगी, जबकि मुंबई इंडियंस भी इसके बाद पहुंच सकती है।