KKR vs GT IPL 2026 Highlights: 248 रन चेज नहीं कर पाई गुजरात, केकेआर ने इतने रनों से जीता मुकाबला, बेकार गई गिल-सुदर्शन की तूफानी पारी
KKR vs GT IPL 2026 Highlights: 248 रन चेज नहीं कर पाई गुजरात, केकेआर ने इतने रनों से जीता मुकाबला, बेकार गई गिल-सुदर्शन की तूफानी पारी
KKR vs GT IPL 2026 Highlights/Image Credit: Social Media X
- KKR ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए
- Finn Allen ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए
- गुजरात ने 4 विकेट पर 218 रन बनाए
KKR vs GT IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला आज शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में केकेआर ने गुजरात को 29 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 248 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी।
मैच में गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 49 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली, जबकि बटलर ने 57 रन और सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए थे। केकेआर के लिए फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने अर्धशतकीय पारी खेली। एलन ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 10 छक्के निकले। अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन जड़ दिए।
वहीं, गुजरात की ओर से साई किशोर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए। इस जीत के साथ कोलकाता के अब 12 मैचों में 5वीं जीत के साथ 11 अंक हो गए है और पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, गुजरात 16 अंकों के साथ अभी भी दूसरे नंबर पर है।
ये भी पढ़ें
- Brijmohan Agrawal Angry Video: सुशासन तिहार में फूटा बृजमोहन अग्रवाल का गुस्सा, मंच में ही यहां के नायब तहसीलदार की लगाई क्लास, पूछा- सांसद को कितना पैसा देते हो बताओ
- Raigarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाथियों का आतंक, बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर सहित इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, चार दिन इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी
- Bhind Fake Driving License Racket: शहर में यहां चल रहा था फर्जी DL रैकेट, RTO के पीछे मात्र इतने हजार में बनाते थे नकली लाइसेंस, ऐसे खुला फर्जीवाड़े का पूरा खेल
- Bastar Petrol Pump Fight Video: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल को लेकर हालात बेकाबू! इस बात पर भड़क गया युवक, मैनेजर की कर दी धुनाई… देखें वीडियो

Facebook


