Kochi Employees Viral Video: गले में पट्टा, कुत्ते जैसा चलाया फिर फर्श भी चटवाया… टारगेट नहीं पूरा होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को दी सजा? वीडियो हुआ वायरल
गले में पट्टा, कुत्ते जैसा चलाया फिर फर्श भी चटवाया…Kochi Employees Viral Video: Strapped around neck, made to walk like a dog and then made

Kochi Employees Viral Video | Image Source | IBC24
- कोच्चि से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है
- निजी मार्केटिंग फर्म में कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार,
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो,
कोच्चि: Kochi Employees Viral Video: केरल के कोच्चि से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक निजी मार्केटिंग फर्म में कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कुत्तों की तरह घुटनों के बल रेंगने के लिए मजबूर किया गया। उनके गले में पट्टा बांधकर अपमानित किया गया, मानो वे इंसान नहीं बल्कि जानवर हों।
Read More: फुटबॉल स्टेडियम के नीचे दबा 2,000 साल पुराना राज: 129 कंकालों की खोज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पूर्व मैनेजर ने किया वीडियो वायरल
Kochi Employees Viral Video: बताया जा रहा है कि यह वीडियो कंपनी के एक पूर्व मैनेजर ने चार महीने पहले शूट किया था, जो अब कंपनी छोड़ चुका है। पुलिस के अनुसार, मैनेजर का कंपनी के मालिक से विवाद था। उसने यह वीडियो नए प्रशिक्षुओं के साथ शूट किया और दावा किया कि यह ट्रेनिंग का हिस्सा है। हालांकि, दृश्य बेहद अपमानजनक और अमानवीय हैं।
कपड़े उतरवाने तक की सजा
Kochi Employees Viral Video: एक अन्य वीडियो में कर्मचारियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसे कथित रूप से टारगेट पूरा न करने की सजा के रूप में दिखाया गया है। कुछ कर्मचारियों ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि जो लोग टारगेट हासिल नहीं कर पाते, उन्हें इसी तरह सजा दी जाती है।
Modern Slavery, Shocking and inhumane treatment of employees have come to light in Hindustan Powerlinks Company located in Kochi, Kerala. Employees who did not meet the target were given harsh punishments, such as being forced to walk like a dog with a belt tied around their… pic.twitter.com/oIqpnNOItx
— Pinky Rajpurohit 🇮🇳 (@Madrassan_Pinky) April 6, 2025
कर्मचारियों के बयान दर्ज, जांच शुरू
Kochi Employees Viral Video: केरल के लेबर डिपार्टमेंट ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और कार्यस्थल पर उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकतर कर्मचारियों ने इसके लिए पूर्व मैनेजर को जिम्मेदार ठहराया है।
राज्य युवा आयोग भी हुआ सक्रिय
Kochi Employees Viral Video: हालांकि, वीडियो में प्रताड़ित दिख रहा एक व्यक्ति बाद में मीडिया के सामने आया और उसने दावा किया कि कंपनी में किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ। इस बयान ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। केरल राज्य युवा आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष एम शजर ने कहा कि ऐसी असभ्य और अमानवीय प्रथाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एक मार्केटिंग कंपनी में कर्मचारियों से अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें कुत्ते की तरह घुटनों के बल चलने को मजबूर किया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kochi Employees Viral Video: Strapped around neck, made to walk like a dog
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm